मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Census 2026: 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्वगणना, घर बैठे मोबाइल से भर सकेंगे परिवार का ब्योरा, जानें पूरी प्रक्रिया​ | Vande Bharat Special Train: सुबह दिल्ली से बैठें और शाम तक पटना, छठ पर 11 और 13 नवंबर को चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन​ | Bijnor Girl Selling Gang: युवतियों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

भाई दूज के लिए नहीं खरीद पाई हैं कपड़े, मार्केट में मिल जाएंगे ये रेडीमेड ऑप्शन​

अनारकली सूट पसंद है, लेकिन भाई दूज पर आपके टेलर भैया ने धोखा दे दिया है तो इसका बढ़िया ऑप्शन है एक फ्लेयर्ड गाउन. नितांशी गोयल की तरह आप नेट के बॉटम वाला फ्लोई लुक का गाउन ले सकती हैं दो भाई दूज पर आपको फेयरीटेल स्टाइल देने में मदद करेगा और फेस्टिव फील भी […]

अनारकली सूट पसंद है, लेकिन भाई दूज पर आपके टेलर भैया ने धोखा दे दिया है तो इसका बढ़िया ऑप्शन है एक फ्लेयर्ड गाउन. नितांशी गोयल की तरह आप नेट के बॉटम वाला फ्लोई लुक का गाउन ले सकती हैं दो भाई दूज पर आपको फेयरीटेल स्टाइल देने में मदद करेगा और फेस्टिव फील भी आएगी.

नीतांशी गोयल के साड़ी लुक से भी आप भाई दूज के लिए आइडिया ले सकती हैं. एक्ट्रेस ने रफल डिटेलिंग की गोल्डन साड़ी कैरी की है और मैरून ब्लाउज के साथ कंट्रास्ट क्रिएट हुआ है. आप मार्केट से प्रीड्रेप्ड रफल साड़ी ले सकती हैं और साथ में रेडीमेड वेलवेट ब्लाउज पेयर करें जो स्ट्रेचेबल होता है. ऐसे में आपको फिटिंग को लेकर भी कोई दिक्कत नहीं होगी.

मार्केट में लड़कियों के रेडीमेड आउटफिट ऑप्शन की बात करें तो क्रॉप टॉप और लॉन्ग स्कर्ट काफी पसंद किए जाते हैं. आप नुसरत भरूचा की तरह फ्लोरल और क्लाइम्ब, लीफ मोफिट प्रिंट वाला सेट ले सकती हैं या फिर लाइट एम्ब्रॉयडरी वाला क्रॉपटॉप, फ्लेयर्ड लॉन्ग स्कर्ट लें जो सेमी एथनिक लुक देगा.

इस वक्त राशा थडानी की तरह कुर्ती के साथ स्कर्ट काफी पॉपुलर हैं और ये रेडीमेड आउटफिट का ये बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. दुकानों पर कुर्ती के लिए कई जगह तुरंत फिटिंग का ऑप्शन भी रहता है. ऐसे में आपको बहुत ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा. आसानी से भाई दूज के लिए आपका एथनिक लुक क्रिएट हो जाएगा.

शरारा कोऑर्ड सेट भी खूब पसंद किए जा रहे हैं और रेडीमेड आउटफिट के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं. क्रॉपटॉप के अलावा आपको पेपलम कुर्ती के साथ भी शरारा और श्रग समेत पूरा सेट मिल जाता है. रश्मिका मंदाना के इस लुक से आप कलर कॉम्बिनेशन और डिजाइन का आइडिया ले सकती हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY