शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
डायबिटीज की दवा मेटफॉर्मिन एजिंग को करती है कम? जानें क्या कहती है स्टडी?​ | ATM Card Block: एटीएम कार्ड ब्लॉक करने के तुरंत बाद करें ये 5 जरूरी काम, नहीं झेलना पड़ेगा नुकसान!​ | बाजार में गिरावट के बीच ग्रोथ फंड बन रहे निवेशकों की पसंद, 10,000 रुपए ऐसे बन गए 4.3 करोड़ रुपए​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

ब्रिटिश स्टाइल वाली MINI Cooper Oxford Edition की बुकिंग शुरू, 6.6 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार​

MINI India ने भारत में MINI Cooper Oxford Edition की प्रीलॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है. इस स्पेशल एडिशन को सीमित संख्या में बेचा जाएगा. कार की सबसे बड़ी खासियत इसका ब्रिटिश अंदाज है. एक्सटीरियर से लेकर केबिन तक यूनियन जैक यानी ब्रिटेन के झंडे से जुड़े खास डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं. कंपनी ने […]

MINI India ने भारत में MINI Cooper Oxford Edition की प्रीलॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है. इस स्पेशल एडिशन को सीमित संख्या में बेचा जाएगा. कार की सबसे बड़ी खासियत इसका ब्रिटिश अंदाज है. एक्सटीरियर से लेकर केबिन तक यूनियन जैक यानी ब्रिटेन के झंडे से जुड़े खास डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं. कंपनी ने इसे MINI की ब्रिटिश विरासत और ऑक्सफोर्ड प्लांट में मॉडर्न MINI के प्रोडक्शन के 25 साल पूरे होने के मौके पर पेश किया है.

यह स्पेशल एडिशन पेट्रोल इंजन वाली MINI 3डोर हैचबैक पर बेस्ड है. इसे दो वर्जन Cooper C और ज्यादा पावरफुल Cooper S में पेश किया गया है. हालांकि, कंपनी ने इसके मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी इस एडिशन में खास जोर डिजाइन और स्टाइलिंग पर दिया गया है.

MINI Cooper Oxford Edition में क्या है खास?

इस कार को आम से अलग पहचान देने के लिए कई एक्सक्लूसिव डिजाइन एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं. इसकी व्हाइट कंट्रास्ट रूफ पर मॉडर्न स्टाइल में यूनियन जैक का ग्राफिक बनाया गया है. इसके अलावा, कार की बॉडी पर रेड और व्हाइट रेसिंग स्ट्राइप्स दी गई हैं, जो इसके स्पोर्टी लुक को और उभारती हैं.

कार में व्हाइट मिरर कैप्स के साथ 18इंच के टूटोन स्लाइड स्पोक अलॉय व्हील्स मिलते हैं. इनके हब और वाल्वकैप्स पर भी ब्रिटिश फ्लैग के रंगों से जुड़ी खास डिटेलिंग की गई है.कलर ऑप्शंस में इंडीगो सनसेट ब्लू भी शामिल है. इन बदलावों के जरिए कंपनी ने कार को क्लासिक ब्रिटिश पहचान और मॉडर्न स्टाइल का कॉम्बिनेशन देने की कोशिश की है.

केबिन में भी मिलेगा ब्रिटिश थीम का टच

का खास अंदाज सिर्फ बाहर तक सीमित नहीं है. इसके केबिन में भी कई छोटेछोटे बदलाव किए गए हैं। स्टीयरिंग व्हील के निचले हिस्से पर टेक्सचर्ड यूनियन जैक मोटिफ मिलता है. ड्राइवर साइड फ्लोर मैट पर गोल आकार में ब्रिटिश फ्लैग का डिजाइन दिया गया है, जबकि पैसेंजर साइड मैट पर चेकर्ड फ्लैग मोटिफ है, जो MINI के रैली रेसिंग इतिहास की याद दिलाता है.

इसके अलावा, डोर सिल्स पर Oxford Edition की बैजिंग और खास डिजाइन देखने को मिलता है. कंपनी इस कार के साथ मैचिंग Oxford Capsule Collection भी ऑफर कर रही है. इसमें थीम से मेल खाते बैग, कपड़े और दूसरी एक्सेसरीज शामिल हैं.

204hp का इंजन और 6.6 सेकंड में 100 की रफ्तार

परफॉर्मेंस की बात करें तो Oxford Edition में स्टैंडर्ड MINI 3डोर मॉडल वाला मैकेनिकल सेटअप दिया गया है. इसके Cooper S वर्जन में 2.0लीटर टर्बोपेट्रोल इंजन मिलता है, जो 204hp की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के मुताबिक, यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार महज 6.6 सेकंड में पकड़ सकती है.

कुल मिलाकर, MINI Cooper Oxford Edition उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो कॉम्पैक्ट प्रीमियम कार में अलग डिजाइन और ब्रिटिश स्टाइल चाहते हैं. इसकी प्रीलॉन्च बुकिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन इसकी कीमत और डिलीवरी से जुड़ी जानकारी का इंतजार है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY