गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
बैंक में हर शनिवार छुट्टी का दावा फर्जी, सरकार ने नहीं दिया कोई आदेश​ | पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, तीन घर तबाह​ | फॉर्म-6 पर घमासान: राहुल गांधी ने पूछा- बदलाव का आदेश किसने दिया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IAS RK Singh Tenure Extended: यमुना अथॉरिटी के CEO आरके सिंह का कार्यकाल फिर बढ़ा, अब 30 सितंबर 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी​

IAS RK Singh Tenure Extended: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के  राकेश कुमार सिंह का कार्यकाल ने एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। उनका मौजूदा कार्यकाल 30 सितंबर 2026 को पूरा हो रहा था। अब वह 30 सितंबर 2027 तक  अथॉरिटी के बने रहेंगे। आरके सिंह के पास नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के […]

IAS RK Singh Tenure Extended: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के  राकेश कुमार सिंह का कार्यकाल ने एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। उनका मौजूदा कार्यकाल 30 सितंबर 2026 को पूरा हो रहा था। अब वह 30 सितंबर 2027 तक  अथॉरिटी के बने रहेंगे। आरके सिंह के पास नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के CEO की जिम्मेदारी भी है। नए आदेश के बाद वह इस पद पर भी बने रहेंगे। यह सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें मिला लगातार दूसरा एक साल का पुनर्नियोजन है।

रिटायरमेंट के बाद मिला था पहला एक्सटेंशन

राकेश कुमार सिंह 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद राज्य  ने उन्हें एक साल के लिए फिर से YEIDA और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जिम्मेदारी सौंपी थी। यह कार्यकाल 30 सितंबर 2026 को खत्म हो रहा था। अब सरकार ने एक बार फिर उनका पुनर्नियोजन कर दिया है।

कौन हैं आरके सिंह?

राकेश कुमार सिंह 2009 बैच के IAS अधिकारी हैं। IAS बनने से पहले उनका चयन 1994 में PCS अधिकारी के तौर पर हुआ था। अपने प्रशासनिक करियर में वह मुरादाबाद, गाजियाबाद और कानपुर समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। वह मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। आरके सिंह पहले YEIDA में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर भी काम कर चुके हैं। जून 2025 में उन्हें YEIDA का CEO बनाया गया था और साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जिम्मेदारी भी दी गई थी।

ये भी पढ़ें:

नोएडा एयरपोर्ट और यमुना सिटी की जिम्मेदारी

आरके सिंह के पास अब यमुना अथॉरिटी क्षेत्र से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी बनी रहेगी। इनमें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, यमुना सिटी में औद्योगिक विकास और दूसरी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शामिल हैं। YEIDA की आधिकारिक वेबसाइट पर भी राकेश कुमार सिंह को CEO के तौर पर सूचीबद्ध किया गया है।

अरुणवीर सिंह को मिल चुका है 7 बार एक्सटेंशन

आरके सिंह से पहले अरुणवीर सिंह लंबे समय तक YEIDA के CEO रहे थे। उनके कार्यकाल के दौरान उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद सात बार पुनर्नियुक्ति/एक्सटेंशन मिला था। जून 2025 में उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद राकेश कुमार सिंह ने YEIDA CEO की जिम्मेदारी संभाली थी। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY