सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Electric Car Battery Tips: इलेक्ट्रिक कार की बैटरी लंबे समय तक चलानी है? भूलकर भी न करें ये गलतियां​ | खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल​ | थाने में इश्क! शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही पर गिरी गाज, दोनों सस्पेंड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हरियाणा के बाद पंजाब में कश्मीर जा रही टूरिस्ट बस पर पथराव, 40 यात्री थे सवार​

Punjab Tourist Bus Stone Pelting: दिल्ली से कश्मीर जा रही यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस पर हरियाणा के करनाल के बाद पंजाब में नेशनल हाईवे पर खन्ना से आगे दोराहा पुल के पास आधी रात को पथराव होने का मामला सामने आया है. बस पर एक रात पहले हरियाणा के करनाल में भी हमला […]

Punjab Tourist Bus Stone Pelting: दिल्ली से कश्मीर जा रही यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस पर हरियाणा के करनाल के बाद पंजाब में नेशनल हाईवे पर खन्ना से आगे दोराहा पुल के पास आधी रात को पथराव होने का मामला सामने आया है. बस पर एक रात पहले हरियाणा के करनाल में भी हमला हुआ था. लगातार दो रातों में बस को निशाना बनाए जाने से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

घटना के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे. बीती रात पंजाब के खन्ना के दोराहा पुल के पास बस पर पत्थर फेंके गए. एक पत्थर बस के अगले शीशे पर लगा, जबकि दूसरा पत्थर इमरजेंसी विंडो से टकराया. अचानक हुए पथराव से बस में सवार यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया. यात्री दिल्ली से कश्मीर की ओर जा रहे थे.

किसी अज्ञात व्यक्ति ने बस के बाईं ओर पत्थर फेंका

खन्ना के SP राकेश यादव ने बताया कि पुलिस को रात करीब 11:15 बजे हेल्पलाइन 112 पर इस घटनाक्रम की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंची और तलाशी ली. पुलिस के अनुसार, ये प्राइवेट बस शाम करीब 4 बजे दिल्ली से चली थी और श्रीनगर तक जा रही थी. रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने बस के बाईं ओर पत्थर फेंका जिससे शीशे में दरार आ गई.

पुलिस ने ड्राइवर के बयान दर्ज कर लिए हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए एक डिजिटल और तकनीकी टीम का गठन किया है और DSP खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि 17 अक्टूबर को हरियाणा के करनाल के नीलोखेड़ी में एक ढाबे पर पार्किंग को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था. उस समय भी 2 लोगों ने इसी बस की विंडस्क्रीन पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया था, जिन्हें हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया था.

घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं

पुलिस को शक है कि ये ताजा हमला भी किसी रंजिश में प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों की गुटबाजी या उन्हीं शरारती तत्वों की साजिश हो सकती है. इस संबंध में हरियाणा पुलिस के साथ भी तालमेल बिठाया जा रहा है. पुलिस ने कहा कि घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है और सभी सुरक्षित हैं. एहतियात के तौर पर पुलिस की टीम ने बस को एस्कॉर्ट करके अपने इलाके से सुरक्षित निकाला और आगे के थानों को भी सूचित कर दिया ताकि बस सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY