सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
चांदी ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न… 1 महीने में इन 5 सिल्वर ETF ने निवेशकों को किया मालामाल!​ | Pudina In English: पुदीना को इंग्लिश में क्या कहते हैं? जान लें खाने के अलावा इसे यूज करने के 5 कमाल के तरीके​ | Audi Q3 का नया मॉडल जल्द आएगा भारत, कंपनी ने जारी किया टीजर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बारिश में सीलन से घर में आ रही अजीब सी गंध, ये 5 आसान तरीके महका देंगे कोना-कोना​

बेकिंग सोडा का यूज करें घर की रसोई में रखा बेकिंग सोडा गंध को सोखने की क्षमता रखता है. बेकिंग सोडा को छोटीछोटी कटोरी में लेकर घर के कोनों में रख दें. इसके अलावा कपड़े धोने के लिए पानी में लास्ट में बेकिंग सोडा मिलाएं. सफेद सिरका का स्प्रे घर की रसोई, बाथरूम ऐसी जगहें […]

बेकिंग सोडा का यूज करें घर की रसोई में रखा बेकिंग सोडा गंध को सोखने की क्षमता रखता है. बेकिंग सोडा को छोटीछोटी कटोरी में लेकर घर के कोनों में रख दें. इसके अलावा कपड़े धोने के लिए पानी में लास्ट में बेकिंग सोडा मिलाएं.

सफेद सिरका का स्प्रे घर की रसोई, बाथरूम ऐसी जगहें होती हैं, जहां स्मेल आने की संभावना ज्यादा रहती है. इसके लिए सफेद सिरका को पानी में मिलाकर स्प्रे करें और फिर उससे सफाई करें. इससे गंदगी भी साफ होगी और बदबू भी नहीं आएगी.

कपूर और लौंग घर में नेचुरल सुगंध के लिए सबसे अच्छा है कि आप लौंग और कपूर जलाएं. इससे पॉजिटिव एनर्जी भी महसूस होती है. इसमें आप चाहे तो एक तेजपत्ता भी डाल सकते हैं. इस धुएं से बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं.

वेंटिलेशन है बेहद जरूरीसीलन की बदबू हटाने के लिए सबसे अच्छा तरीका है वेंटिलेशन सही रखना. सुबह और शाम को घर की खिड़कियों को खोल दें ताकि हल्की धूप और हवा का प्रवाह सही हो जाए. इससे सीलन भी कम होगी और बदबू भी नहीं आएगी.

कपड़ों को धूप दिखाएं बारिश के दिनों में अलमारी में रखे कपड़े भी सीलन पकड़ लेते हैं. इससे भी अजीब सी गंध आने लगती है. ऐसे में धूप निकलते ही तुरंत सारे कपड़े और खासकर बेडशीट, गद्दे, कंबल को जरूर धूप दिखानी चाहिए.

डिफ्यूजर से महक उठेगा घर आप मार्केट से एक ऑयल डिफ्यूजर खरीद कर ला सकते हैं. इसके लिए इसमें जरूरत के मुताबिक पानी डालें और फिर अपनी पसंद की खुशबू का एशेंशियल ऑयल इसमें कुछ बूंद डाल दें. अब इसे ढक्कन लगाने के बाद चालू कर दें. खासकर लेमन ग्रास और लैवेंडर सबसे बेस्ट रहते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY