सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
ठीक से न चबाना, ओवरईटिंग, बढ़ता मोटापा…रील्स की लत का बच्चों के डाइजेशन पर असर​ | अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े थे पति-पत्नी और दरोगा; रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने तीनों को कुचला​ | हंसी-मजाक से शुरू हुआ विवाद, फिर चाकू से हमला… CCTV में कैद जबलपुर का मुस्कान हत्याकांड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Audi Q3 का नया मॉडल जल्द आएगा भारत, कंपनी ने जारी किया टीजर​

ऑडी इंडिया ने अपनी लोकप्रिय लग्जरी SUV Q3 की नई जेनरेशन का टीजर जारी कर दिया है. कंपनी ने अभी लॉन्च की तारीख की जानकारी नहीं दी है, लेकिन टीजर से साफ संकेत मिल रहे हैं कि नई Audi Q3 की भारत में एंट्री जल्द होने वाली है. मौजूदा Q3 करीब चार साल से भारतीय […]

ऑडी इंडिया ने अपनी लोकप्रिय लग्जरी SUV Q3 की नई जेनरेशन का टीजर जारी कर दिया है. कंपनी ने अभी लॉन्च की तारीख की जानकारी नहीं दी है, लेकिन टीजर से साफ संकेत मिल रहे हैं कि नई Audi Q3 की भारत में एंट्री जल्द होने वाली है. मौजूदा Q3 करीब चार साल से भारतीय बाजार में बिक्री के लिए मौजूद है और अब इसे बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है.

नई Q3 को दुनियाभर में जून 2025 में पेश किया गया था. तीसरी जेनरेशन की इस SUV में नया डिजाइन, बेहतर टेक्नोलॉजी और कई नए फीचर्स दिए गए हैं. Audi India ने टीजर के साथ Designed to keep you curious. Almost Here और We’ve shown enough. For now. Arriving Soon जैसे संदेश दिए हैं. इससे माना जा रहा है कि लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है.

पहले से ज्यादा बोल्ड डिजाइन

नई Audi Q3 में कंपनी ने अपनी नई डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया है. इसके फ्रंट में सबसे बड़ा बदलाव स्प्लिट LED लाइटिंग सेटअप है. इसमें LED DRLs को मुख्य हेडलैंप के ऊपर रखा गया है. SUV में बड़ा ग्रिल दिया गया है, जिस पर Audi का नया 2D लोगो देखने को मिलता है. इसके अलावा कई हिस्सों पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश दी गई है. पुरानी Q3 की तुलना में नई SUV ज्यादा शार्प, मॉडर्न और स्पोर्टी दिखाई देती है.

साइड प्रोफाइल में भी बदलाव किया गया है. नई Q3 में पहले की तरह बहुत ज्यादा सीधी और तेज लाइनें नहीं हैं, बल्कि बॉडी को ज्यादा गोल और स्कल्प्टेड डिजाइन दिया गया है. इसमें बॉडीकलर व्हील आर्च मिलते हैं. SUV में 17 से 20 इंच तक के अलॉय व्हील मिलने की उम्मीद है. पीछे की तरफ मोटा Dपिलर, कनेक्टेड LED टेललैंप, रोशन Audi लोगो और नया स्पोर्टी बंपर दिया गया है.

We’ve shown enough. For now.​

Arriving soon.​#AudiIndia pic.twitter.com/iodjY0bIuC

— Audi India August 17, 2026

इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं

भारत आने वाली नई Audi Q3 में मौजूदा मॉडल का 2.0लीटर टर्बोपेट्रोल इंजन जारी रहने की उम्मीद है. यह इंजन 204 hp की पावर और 320 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इंजन के साथ 7स्पीड डुअलक्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और Audi का Quattro ऑलव्हीलड्राइव सिस्टम मिल सकता है. हालांकि, भारतस्पेक मॉडल के अंतिम स्पेसिफिकेशन कंपनी लॉन्च के समय ही बताएगी.

अंदर मिलेगा ज्यादा टेक्नोलॉजी वाला केबिन

नई Q3 का इंटीरियर भी मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा आधुनिक होगा. भारत में आने वाले मॉडल में ब्लैक केबिन के साथ कॉन्ट्रास्ट एक्सेंट मिलने की उम्मीद है. डैशबोर्ड पर 12.8इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और 11.9इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है. इसके अलावा तीनस्पोक स्टीयरिंग व्हील, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और एडजस्टेबल अंडरथाई सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है. SUV में प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, 360डिग्री कैमरा और ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए जा सकते हैं.

कुल मिलाकर नई Audi Q3 में डिजाइन, टेक्नोलॉजी और फीचर्स के स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. भारत में इसकी लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला लग्जरी SUV सेगमेंट की दूसरी प्रीमियम कारों से होगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY