शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
UP Police Transfer: लखनऊ कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, DCP ने जारी किया आदेश​ | E-20 के साथ सामान्य पेट्रोल भी… क्या अब आपको मिलेगा फ्यूल का विकल्प?​ | UP: ग्राम प्रधानों के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक, नहीं ले पाएंगे नीतिगत फैसले​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लिव-इन पार्टनर, रिसेप्शनिस्ट और होमगार्ड… बेंगलुरु में 2 दिन में 3 महिलाओं के मर्डर, कातिल कोई अपना ही, रूह कंपा देंगी ये कहानियां​

Bengaluru 3 Murder News: देश की आईटी राजधानी और सिलिकॉन वैली कहा जाने वाला बेंगलुरु शहर पिछले कुछ दिनों में हुई सिलसिलेवार हत्याओं से दहल उठा है. शहर के अलगअलग इलाकों से महिलाओं के खिलाफ क्रूरता और मर्डर की तीन ऐसी खौफनाक घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने आपसी रिश्तों, सुरक्षा और सामाजिक तानेबाने पर गंभीर […]

Bengaluru 3 Murder News: देश की आईटी राजधानी और सिलिकॉन वैली कहा जाने वाला बेंगलुरु शहर पिछले कुछ दिनों में हुई सिलसिलेवार हत्याओं से दहल उठा है. शहर के अलगअलग इलाकों से महिलाओं के खिलाफ क्रूरता और मर्डर की तीन ऐसी खौफनाक घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने आपसी रिश्तों, सुरक्षा और सामाजिक तानेबाने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने तीनों ही मामलों में मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इन वारदातों के पीछे की वजहें बेहद चौंकाने वाली हैं.

पहला मामला बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 27 वर्षीय युवक ने अपनी 20 साल की लिवइन पार्टनर की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान अनुषा और आरोपी की पहचान शरत के रूप में हुई है. दोनों मूल रूप से हासन जिले के सकलेशपुर के रहने वाले थे. इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने के बाद दोनों करीब आए और पिछले छह महीने से मल्लेश्वरम में एक साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे थे. आरोपी शरत शहर में पानी का टैंकर चलाने का काम करता था.

शनिवार रात को दोनों के बीच किसी निजी मुद्दे को लेकर तीखी बहस हुई थी. यह बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर शरत ने अनुषा का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

वकील के सामने खुला राज

इस खौफनाक वारदात का खुलासा घटना के दो दिन बाद यानी सोमवार को तब हुआ, जब आरोपी शरत ने खुद अपने एक वकील को इस हत्या के बारे में बताया. इसके बाद वकील ने तुरंत पुलिस को अलर्ट किया. शेषाद्रिपुरम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

आरोपी पूर्बा लेपचा, शरत और प्रदीप कुमार.

सिक्किम की महिला का किचन के चाकू से रेता गला

दूसरा मामला बेंगलुरु के डोड्डाकन्नाहल्ली इलाके का है. यहां दो दिन पहले सिक्किम की रहने वाली 22 साल की एक युवती की उसके बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से हत्या कर दी थी. मृतका की पहचान सिक्किम की रहने वाली अति हंगमा सुब्बा के तौर पर हुई, जो एक नामी सैलून में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी. आरोपी पूर्बा लेपचा दार्जिलिंग का रहने वाला है और यहां एक होटल में वेटर था. दोनों रिलेशनशिप में थे और करीब एक महीने पहले ही काम के सिलसिले में बेंगलुरु आए थे.

चरित्र पर शक बना मौत की वजह

पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. आरोपी पूर्बा को शक था कि अति हंगमा सुब्बा का किसी और व्यक्ति के साथ संबंध है. बहस इतनी बढ़ी कि पूर्बा ने आपा खो दिया और किचन से चाकू लाकर अति का गला रेत दिया, जिससे तड़पतड़पकर उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मां और बेटी के सामने होमगार्ड पत्नी को चाकुओं से गोदा

तीसरी वारदात बेंगलुरु के उदयनगर की है, जहां एक 34 वर्षीय महिला होमगार्ड की उसके पति ने वैवाहिक विवाद के बाद उसकी मासूम बेटी और बूढ़ी मां के सामने ही चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान मंजुला के रूप में हुई, जो महादेवपुरा पुलिस थाने में होमगार्ड के रूप में तैनात थीं. महिला का पति प्रदीप कुमार एक ऑटोरिक्शा चालक है. पति से लगातार होने वाले झगड़ों से तंग आकर मंजुला पिछले एक महीने से अपने दो बच्चों के साथ उदयनगर स्थित अपने मायके में रह रही थी.

सुलह के बहाने आया और मार डाला

यह घटना रविवार शाम की है. आरोपी प्रदीप कुमार सुलह करने और पत्नीबच्चों को वापस घर ले जाने के बहाने ससुराल आया था. जब मंजुला ने उसके साथ वापस लौटने से साफ इनकार कर दिया, तो प्रदीप ने तैश में आकर अपनी सास और बेटी के सामने ही मंजुला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बेंगलुरु पुलिस इन तीनों मामलों की सघन जांच कर रही है और आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY