रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
लेबर कोड लागू होने के एक साल बाद मजदूरों को कितना फायदा? क्या- क्या मिली सुविधाएं​ | मथुरा में जीजा ने 2 सालों पर लुटाया प्यार… घुड़चढ़ी में दोनों को पहनाई एक-एक करोड़ रुपये के नोटों की माला, तस्वीरें वायरल​ | Ajay Devgn की Drishyam 3 अब OTT पर, इस तारीख को Netflix पर होगी रिलीज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बरेली: पूर्व कुलपति समेत 4 पर FIR… किसान भगवान सिंह ने 12 एकड़ जमीन के विवाद में दी थी जान​

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली के बहेड़ी में 12 एकड़ जमीन के विवाद में किसान सरदार भगवान सिंह की आत्महत्या का मामला लगातार तूल पकड़ चुका है. किसान की मौत के बाद परिवार ने अब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं किया है. इस मामले में परिवार ने बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व […]

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली के बहेड़ी में 12 एकड़ जमीन के विवाद में किसान सरदार भगवान सिंह की आत्महत्या का मामला लगातार तूल पकड़ चुका है. किसान की मौत के बाद परिवार ने अब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं किया है. इस मामले में परिवार ने बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, वर्तमान में गोरखपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति, उनकी पत्नी और साले के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई थी.

अब मृतक सरदार सतनाम सिंह के बेटे की तहरीर पर कुलपति के पी सिंह, उनकी पत्नी संजेश और साले संजीव और अनुज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई थी. परिवार का आरोप है कि जमीन के विवाद में भगवान सिंह को लगातार परेशान किया जा रहा था. उन्हें धमकियां दी जा रही थीं. इसी से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली. मामला बहेड़ी थाना क्षेत्र के पचपेड़ा गांव का है. यहां रहने वाले किसान भगवान सिंह ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी थी. उनकी मौत के बाद परिवार को एक सुसाइड नोट भी मिला. परिजनों का आरोप है कि सुसाइड नोट में उन्होंने जमीन विवाद और उत्पीड़न से जुड़ी बातें लिखी हैं.

भगवान सिंह पर दबाव बनाया जा रहा था

इसमें एक पुलिस के अफसर समेत कुछ अन्य लोगों के नाम और मोबाइल नंबर भी दर्ज होने की बात कही गई है. परिवार की ओर से दी गई तहरीर में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, उनकी पत्नी और साले को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है. परिवार का आरोप है कि 12 एकड़ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. जमीन खाली कराने के लिए भगवान सिंह पर दबाव बनाया जा रहा था. इसी विवाद और कथित धमकियों के चलते वह मानसिक रूप से परेशान थे.

12 एकड़ जमीन पर मालिकाना हक और डेढ़ करोड़ मुआवजे की मांग

भगवान सिंह की मौत के बाद परिजनों ने पुलिसप्रशासन के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी थी. परिवार चाहता है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए. विवादित 12 एकड़ जमीन का मालिकाना हक परिवार को दिलाया जाए और पीड़ित परिवार को डेढ़ करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए. शुक्रवार को किसान की मौत के बाद परिवार और रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार से पहले कार्रवाई की मांग उठाई थी. पुलिस अधिकारियों के समझाने और आश्वासन के बाद परिवार पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुआ.

शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद भगवान सिंह का शव गांव पहुंचा, लेकिन परिवार ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया. परिजनों ने कहा था कि जब तक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होती और उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा. मृतक के ससुर भगत सिंह नामधारी ने भी प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर परिवार को न्याय नहीं मिला तो रविवार को शव को गुरुद्वारा और थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने अपनी बेटी के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी थी.

सिख संगत और किसान संगठन परिवार के समर्थन में उतरे

किसान भगवान सिंह की मौत की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में किसान नेता, सिख संगत और अलगअलग राजनीतिक दलों के लोग गांव पहुंचे. नानकमता गुरुद्वारा प्रबंध समिति के सचिव अमरजीत सिंह ने कहा कि सिख समुदाय पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और आखिरी दम तक न्याय की लड़ाई लड़ेगा. सिख समुदाय के लोगों ने जरूरत पड़ने पर गुरुद्वारे पर शव रखकर प्रदर्शन करने की बात भी कही.

किसान नेता तजिंदर सिंह विर्क ने कहा कि यह एक परिवार के साथ हुई गंभीर घटना है. इसे राजनीति से जोड़ने के बजाय परिवार को न्याय दिलाने पर ध्यान देना चाहिए. भाकियू तराई क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष बलजिंदर सिंह मान समेत कई किसान नेताओं ने भी कार्रवाई की मांग उठाई. विधायक अताउर्रहमान, ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, केंद्रीय राज्य मंत्री के प्रतिनिधि रवि मल्होत्रा समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के लोग भी परिवार से मिलने पहुंचे.

देर रात थाने पहुंचे डीएम और एसएसपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार देर रात जिलाधिकारी अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्या बहेड़ी थाने पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक रुककर पुलिस से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. गांव में तनाव और विरोध की आशंका को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है. शनिवार देर रात परिवार की ओर से तहरीर दी गई थी. रविवार सुबह थाने के सामने प्रदर्शन के ऐलान के चलते पुलिसप्रशासन अलर्ट था. अब भी मौके पर कई थानों के फोर्स के साथ भारी पुलिस बल मौजूद है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY