सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, 4 साल के मासूम को कुचला; मंदिर के पास हुआ हादसा​ | फेस्टिव सीजन में डिमांड बढ़ने सोने की कीमत में इजाफा, 1.50 लाख हुए दाम​ | UP में ‘कुर्मी मांगे CM’: 2027 से पहले मुख्यमंत्री पद की मांग, 2 नवंबर को महापंचायत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बच्चे संग जा रहे हैं दशहरा मेला देखने, भीड़ में इन सेफ्टी टिप्स का जरूर रखें ध्यान​

देशभर में 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा सेलिब्रेट किया जाएगा. इस मौके पर भव्य मेलों के आयोजन किए जाते हैं. बच्चे इसे लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं, लेकिन हर मेले में भीड़ तो होती ही है. इसी वजह से बच्चों की सेफ्टी का काफी ध्यान रखना पड़ता है. हर मातापिता अपने बच्चों का पूरा ध्यान […]

देशभर में 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा सेलिब्रेट किया जाएगा. इस मौके पर भव्य मेलों के आयोजन किए जाते हैं. बच्चे इसे लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं, लेकिन हर मेले में भीड़ तो होती ही है. इसी वजह से बच्चों की सेफ्टी का काफी ध्यान रखना पड़ता है. हर मातापिता अपने बच्चों का पूरा ध्यान रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसके बावजूद कई ऐसे मामले देखने में आते हैं जब भीड़ में पेरेंट्स और बच्चों का हाथ छूट जाता है. अगर आप कुछ बातें ध्यान रखेंगे तो न सिर्फ बच्चे को ढूंढने में मदद मिलेगी, बल्कि वो पैनिक भी नहीं करेगा.

भीड़ में खो जाना किसी भी बच्चे के लिए बेहद बुरा एक्सपीरियंस होता है और पेरेंट्स के लिए भी ये सबसे ज्यादा डर भरे पल होते हैं. ऐसे में घबराने की बजाय सही कदम उठाना जरूरी होता है. वहीं अगर मेला पहुंचने से पहले ही कुछ बातों को ध्यान में रखा जाए तो आसानी से आप बच्चे को ढूंढ भी सकते हैं.

बच्चे के पास रखें कॉन्टेक्ट की जानकारी

मेला या फिर कहीं भी भीड़ में या बच्चे के साथ बाहर जाते वक्त सबसे पहला कदम कॉन्टेक्ट की जानकारी बच्चे के पास हो. आप इसके लिए कम से कम दो पर्ची तैयार करें. इसमें 2 कॉन्टेक्ट नंबर, आपका नाम, पता जैसी चीजें होनी चाहिए. एक पर्ची को बच्चे की जेब में रखें और दूसरी को उसके जूते या कपड़े में इस तरह रखें कि पर्ची खोए नहीं. इससे अगर आपका बच्चा किसी को मिलता है. वो घबराहट में कुछ नहीं बता पा रहा है तो ये जानकारी काम आएगी.

घर से निकलते वक्त फोटो जरूर खींचें

जब आप बाहर जा रहे हो तो बच्चे की तस्वीर जरूर लें. दरअसल भीड़ में कई बार जब आप किसी से पूछते हैं तो लोगों को चेहरे की पहचान नहीं हो पाती है, जबकि कपड़ों का रंग वगैरह याद रह सकता है. ऐसे में तस्वीर दिखाने पर कोई आपको ये बता सकता है कि क्या उसने आसपास उस बच्चे को देखा है.

मीटिंग पॉइंट जरूर तय करें

मेले में पहुंचते ही सबसे पहला काम करें कि आप मीटिंग पॉइंट तय करें. जैसे आप मेले में जिन भी जगहों पर जाएं, वो खिलौने की दुकानें हो, खाने के स्टॉल्स हो, इन सारे पॉइंट्स पर आप खरीदारी करने से पहले बच्चे को बताएं कि अगर वो अलग हो जाए तो यहीं पर खड़ा रहे और घबराए नहीं.

सुरक्षित लोगों की पहचान कराएं

जब आप मेला में एंट्री कर रहे हो तो बच्चे को कुछ सुरक्षित लोगों की पहचान कराएं. ज्यादातर ऑर्गनाइजर्स खोयापाया केंद्र बनाते हैं. ये जगह बच्चे को जरूर दिखा दें. इसके अलावा वहां पर पुलिस ऑफिसर्स होते हैं. उनकी ड्रेस की पहचान कराएं कि अगर वो भीड़ में अलग हो जाएं तो उनसे मदद ले सकते हैं.

बच्चे को पहले ही समझाएं ये चीजें

अपने बच्चे को डेली रूटीन में घर के जरूरी फोन नंबर, पता आदि याद जरूर कराना चाहिए. अगर आपके बच्चे को ये चीजें न याद हो तो कम से कम उन्हें एक नंबर और मातापिता, दादा आदि के नाम जरूर याद करवा दें.

रावण दहन के समय रखें ध्यान

मेले में जब रावण दहन किया जाता है तो उस वक्त खास ध्यान रखें. कोशिश करें कि आप ऐसी जगह पर खड़े हो जहां पर बहुत ज्यादा भीड़ न हो, क्योंकि जैसे ही रावण के पुतले को जलाया जाता है तो लोग तेजी से वापस बाहर की तरफ भागने लगते हैं. इसके अलावा कोशिश करें कि या तो रावण दहन से पहले ही बाहर आ जाएं या फिर इसके बाद कहीं सेफ जगह पर कुछ देर खड़े रहें, जब भीड़ कम हो जाए तो मेले से बाहर आएं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY