रविवार, 11 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
25 साल का संघर्ष, 54 की उम्र में सफलता… मऊ के दीनानाथ यादव के शिक्षक बनने की कहानी​ | Steve Smith ने Test Cricket में 221 कैच लेकर रचा इतिहास, Joe Root का रिकॉर्ड तोड़ा​ | श्रेयस के बाद तिलक वर्मा और अक्षर पटेल की गलती से भारत का हुआ बुरा हाल, अंतिम 10 ओवरों में लड़खड़ाई टीम इंडिया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

श्रावस्ती एयरपोर्ट में 341 करोड़ का घोटाला? BJP विधायक ने CM योगी से की शिकायत, SP सांसद ने साधा निशाना​

​उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती एयरपोर्ट निर्माण कार्य को लेकर एक बड़ा सियासी और प्रशासनिक बवंडर खड़ा हो गया है. बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने अपनी ही सरकार के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. प्रतीक भूषण सिंह ने 341 करोड़ रुपये की […]

​उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती एयरपोर्ट निर्माण कार्य को लेकर एक बड़ा सियासी और प्रशासनिक बवंडर खड़ा हो गया है. बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने अपनी ही सरकार के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. प्रतीक भूषण सिंह ने 341 करोड़ रुपये की लागत से बने श्रावस्ती एयरपोर्ट में बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितता, घटिया सामग्री और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है.

इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कड़े शब्दों में दो पन्नों की चिट्ठी लिखकर उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, इस मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी बीजेपी सरकार पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है.

दरअसल, केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘उड़ान योजना’ के तहत यूपी राजकीय निर्माण निगम द्वारा श्रावस्ती एयरपोर्ट का निर्माण, मरम्मत और नवीनीकरण कराया गया था. लेकिन अब इसी निर्माण पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं. बीजेपी विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने सीएम योगी को भेजे पत्र में आईआईटी रुड़की की थर्डपार्टी स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट का हवाला दिया है.

निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल

विधायक का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ और तकनीकी खामियों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया. अपने प्रतिनिधि द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण का जिक्र करते हुए उन्होंने साफ कहा कि निर्माण निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से जनता की गाढ़ी कमाई की बंदरबांट की गई है और यात्रियों की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया गया है.

‘BJP सरकार में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं होती’

​श्रावस्ती से सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने कहा, “भाजपा कमीशनखोरी की सरकार है. बीजेपी विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने जो घोटाले की आवाज उठाई है, वह बेहद सराहनीय है. रही बात कार्रवाई की, तो भाजपा सरकार में कभी भी भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं होती. जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, तभी इन सभी भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY