सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
IVF कराने का है प्लान? इलाज शुरू करने से पहले लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव​ | नोएडा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, 4 साल के मासूम को कुचला; मंदिर के पास हुआ हादसा​ | फेस्टिव सीजन में डिमांड बढ़ने सोने की कीमत में इजाफा, 1.50 लाख हुए दाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में आखिर कैसे हुई परिवार के 5 सदस्यों की मौत? सोडियम नाइट्राइट की खरीद से खुलेगा राज!​

Greater Noida 5 Deaths Update: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला पदम गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है. मामले में परिवार के संपत्ति विवाद से जुड़े पहलुओं की भी चर्चा सामने आई है. जानकारी के मुताबिक महेश की मां चंद्रावती ने 18 […]

Greater Noida 5 Deaths Update: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला पदम गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है. मामले में परिवार के संपत्ति विवाद से जुड़े पहलुओं की भी चर्चा सामने आई है. जानकारी के मुताबिक महेश की मां चंद्रावती ने 18 अगस्त 2025 को करीब 200 वर्ग गज का मकान उसकी बड़ी बहन सुनीता के नाम कर दिया था. बाद में, मकान के दाखिल खारिज की जानकारी मिलने पर महेश ने कथित तौर पर खुद को ठगा हुआ महसूस किया. इसके बाद उसने इसका विरोध किया और पहले भी आत्महत्या करने की बात कही लेकिन उसे समय घर और रिश्तेदारों ने मिलकर मामला शांत कर दिया.

जानकारी के मुताबिक 11 जुलाई को महेश के बेटे साक्षा के नाम पर बनी साक्षा फॉर्म के लिए गाजियाबाद से सोडियम नाइट्राइट के दो पैकेट मांगे गए थे. प्रत्येक पैकेट का वजन 500 ग्राम था और इसकी डिलीवरी के लिए कुल 1296 दिए गए थे. 17 अक्टूबर को परिवार के पांच सदस्यों के मृत मिलने के बाद इसकी खरीद को लेकर सवाल उठने लगे. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही कि ऑनलाइन ऑर्डर किसने किया और पैकेट वास्तव में किसके पास पहुंचे थे. इस पूरे मामले में पुलिस की जांच के बाद परिवार के संपत्ति विवाद से जुड़े पहलू की जानकारी सामने आई.

क्या है सोडियम नाइट्रेट और कितना खतरनाक है?

सोडियम नाइट्राइट का इस्तेमाल कुछ औद्योगिक प्रक्रियाओं और खाद्य पदार्थों की संरक्षण में किया जाता है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन गंभीर विषाक्तता पैदा कर सकता है. यह खून की ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है और जानलेवा भी साबित हो सकता है. डॉक्टर के मुताबिक, इस रसायन का इस्तेमाल मांस को ज्यादा दिनों तक ताजा रखने के इस्तेमाल के लिए भी किया जाता है. काम डोज में इसका कोई ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन एक ग्राम से ज्यादा अगर डोज ली जाए तो यह खतरनाक साबित हो जाता है.

फॉरेन्सिक रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज?

फिलहाल पुलिस ऑफ पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट विसरा और अन्य फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रसायन के खरीद से जुड़े दस्तावेज तथा परिवार में और किस तरह के विवाद चल रहे थे, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY