रविवार, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
बिजनौर: लोडर बाइक में फंसा दुपट्टा, बेटे के सामने ही धड़ से अलग हुई मां की गर्दन​ | भारतीय क्रिकेट से संन्यास के बाद इस विदेशी टीम के लिए खेलते नजर आएंगे अजिंक्य रहाणे, खुद किया ऐलान​ | शरीर पर उड़ेला था खौलता चूना, फिर भी अंग्रेजों के आगे नहीं झुके नवाब मज्जू खां… 1857 की क्रांति के इस महानायक की शौर्य गाथा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्रेमी ने दिनदहाड़े गंडासे से काट डाला प्रेमिका का पति, किए 17 वार, बोला- मैं ना मारता तो वो मुझे मार देता​

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां शनिवार को दिनदहाड़े हाशिम नाम के एक युवक ने तालिब नाम के व्यक्ति की गंडासे से काटकर निर्मम हत्या कर दी. इस पूरी खौफनाक वारदात का CCTV फुटेज पास ही के एक मकान […]

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां शनिवार को दिनदहाड़े हाशिम नाम के एक युवक ने तालिब नाम के व्यक्ति की गंडासे से काटकर निर्मम हत्या कर दी. इस पूरी खौफनाक वारदात का CCTV फुटेज पास ही के एक मकान में लगे कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में आरोपी बेरहमी से तालिब पर एक के बाद एक गंडासे से 17 वार करता हुआ साफ नजर आ रहा है.

घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आरोपी की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया था. रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हाशिम मंदवाड़ा से लुहासना की तरफ आ रहा है.

पुलिस को देखते ही आरोपी पास के गन्ने के खेत में छुप गया और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक गोली आरोपी हाशिम के पैर में जा लगी, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया.

‘तालिब मुझे मारना चाहता था, इसलिए मैंने मार दिया’

मुठभेड़ के बाद पुलिस हिरासत में अस्पताल ले जाते समय आरोपी हाशिम मीडिया के कैमरों के सामने यह कहता नजर आया, “अगर मैं उसे ना मारता, तो वह मुझे मार देता.” जांच में सामने आया है कि मृतक तालिब की पत्नी के साथ आरोपी हाशिम के अवैध संबंध थे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था और हाशिम ने रंजिश में आकर तालिब पर गंडासे से जानलेवा हमला कर दिया. इलाज के दौरान तालिब ने दम तोड़ दिया.

पुलिस अधिकारी का बयान

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया थाना बुढ़ाना क्षेत्र में हाशिम नाम के व्यक्ति ने तालिब पर गंडासे से जानलेवा हमला किया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई थीं. मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे सीएचसी बुढ़ाना में भर्ती कराया गया है. आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल गंडासा बरामद कर लिया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY