शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP: मोहर्रम में हथियार प्रदर्शन और डीजे पर रोक, CM योगी बोले- ये मातम का अवसर, ताकत दिखाने का नहीं​

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी मोहर्रम को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि यह मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं. मोहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्रशस्त्र प्रदर्शन, नई परंपरा की शुरुआत तथा कानफोड़ू डीजे, ढोलताशों के अनियंत्रित प्रयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा […]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी मोहर्रम को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि यह मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं. मोहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्रशस्त्र प्रदर्शन, नई परंपरा की शुरुआत तथा कानफोड़ू डीजे, ढोलताशों के अनियंत्रित प्रयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानूनव्यवस्था, आगामी त्योहारों की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलाधिकारी और एसपी मोहर्रम की व्यवस्थाओं को लेकर पहले से संवाद स्थापित करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी जिले में कानूनव्यवस्था से खिलवाड़ की घटना न होने पाए.

मोहर्रम में हथियार प्रदर्शन और डीजे पर रोक

पूर्व की घटनाओं का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने निर्देश दिए कि कानफोड़ू डीजे, ढोल एवं ताशों के अनियंत्रित उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए. उन्होंने कहा कि मोहर्रम के जुलूसों में किसी प्रकार के अस्त्रशस्त्र का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए. साथ ही किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए.

1012 फीट से अधिक ऊंची ताजियों की अनुमति नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1012 फीट से अधिक ऊंची ताजियों की अनुमति न दी जाए. उन्होंने कहा कि सभी की आस्था का सम्मान किया जाए, लेकिन नई परंपरा का सृजन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा. बैठक में सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त, जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक सहित शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

मोहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना

मोहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता है. पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत के लिए ये महीना जाना जाता है. इसे गम का महीना भी कहा जाता है. इसमें खुशिया नहीं मनाई जाती. इस महीने के पहले दिन से इस्लामिक नए साल की शुरुआत होती है. मोहर्रम इस्लामिक कैलेंडर के चार पाक महीनों में से एक है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY