शनिवार, 25 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
मशरूम से बनाएं रेस्टोरेंट-स्टाइल डिशेज़, घर पर मिलेगा लाजवाब स्वाद​ | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: लिखा- देश में चल रहे घटनाक्रम से दुखी, युवाओं की आकांक्षा का सम्मान किया​ | अगर आज शराब खरीदने जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें यह खबर, दिल्ली में बदला दुकान बंद होने का समय​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लेडी डॉक्टर ने की पति की हत्या, 10 साल के मासूम बेटे को भी नहीं बख्शा… ऐसे हुआ कर्नाटक की इस खौफनाक वारदात का खुलासा​

Karnataka Crime News: धारवाड़ के कर्नाटक विश्वविद्यालय रोड पर स्थित रान्कास्टेलो अपार्टमेंट में एक जानेमाने एनेस्थेसियोलॉजिस्ट की उनके ही घर में निर्मम हत्या कर दी गई. इस खूनी खेल का आरोप किसी बाहरी अपराधी पर नहीं, बल्कि मृतक डॉक्टर की अपनी ही पत्नी पर लगा है, जो पेशे से खुद एक नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं. […]

Karnataka Crime News: धारवाड़ के कर्नाटक विश्वविद्यालय रोड पर स्थित रान्कास्टेलो अपार्टमेंट में एक जानेमाने एनेस्थेसियोलॉजिस्ट की उनके ही घर में निर्मम हत्या कर दी गई. इस खूनी खेल का आरोप किसी बाहरी अपराधी पर नहीं, बल्कि मृतक डॉक्टर की अपनी ही पत्नी पर लगा है, जो पेशे से खुद एक नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं. आरोपी महिला ने न सिर्फ अपने पति को मार डाला, बल्कि अपने 10 वर्षीय मासूम बेटे पर भी जानलेवा हमला किया. इस वीभत्स घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है.

घटना धारवाड़ के चिरायु अस्पताल में कार्यरत एनेस्थेसियोलॉजिस्ट डॉ. किरण होन्नानवर से जुड़ी है. डॉ. किरण और उनकी पत्नी डॉ. प्रिया दोनों ही प्रतिष्ठित डॉक्टर थे. घटना वाली रात जब रिश्तेदारों ने डॉ. किरण को फोन किया, तो प्रिया ने कहा कि वह आराम कर रहे हैं. लेकिन जब अगले दिन शाम तक भी डॉ. किरण ने किसी का फोन नहीं उठाया, तो चिंतित रिश्तेदार उनके अपार्टमेंट पहुंचे.

घर का दरवाजा खोलने पर रिश्तेदारों के होश उड़ गए. भीतर डॉ. किरण का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था. पास ही उनका 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल और तड़पता हुआ मिला. रिश्तेदारों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद घायल बच्चे को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

डॉक्टर पत्नी पर ही हत्या और जानलेवा हमले का संदेह

मामले की गंभीरता को देखते हुए हुबलीधारवाड़ के पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार सहित आला अधिकारियों की टीम ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और फोरेंसिक जांच शुरू की. पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने बताया कि रान्कास्टेलो अपार्टमेंट पूरी तरह से सुरक्षित और हाईसिक्योरिटी जोन में है. ऐसे में किसी बाहरी हमलावर का अंदर आकर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देना नामुमकिन है.

शुरुआती जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि डॉ. प्रिया ने ही घरेलू विवाद या मानसिक तनाव के चलते अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी. पति की हत्या के बाद उसने अपने बेटे पर भी हमला किया और बाद में खुद आत्महत्या करने का प्रयास किया.

जांच में जुटी पुलिस, सटीक कारण अज्ञात

पुलिस ने आरोपी डॉक्टर पत्नी प्रिया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन वह अभी गहरे सदमे में है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रिया सदमे की स्थिति में लगातार विरोधाभासी बयान दे रही है, जिससे अभी तक हत्या की सटीक वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस उसके सामान्य होने का इंतजार कर रही है ताकि घटना की कड़ियों को जोड़ा जा सके.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY