रविवार, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
भारतीय बाजार में लौटा विदेशी पैसा, FPI ने की जमकर खरीदारी, ये है वजह​ | बिजनौर: लोडर बाइक में फंसा दुपट्टा, बेटे के सामने ही धड़ से अलग हुई मां की गर्दन​ | भारतीय क्रिकेट से संन्यास के बाद इस विदेशी टीम के लिए खेलते नजर आएंगे अजिंक्य रहाणे, खुद किया ऐलान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

भारतीय क्रिकेट से संन्यास के बाद इस विदेशी टीम के लिए खेलते नजर आएंगे अजिंक्य रहाणे, खुद किया ऐलान​

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के कई बेहतरीन खिलाड़ियो ने क्रिकेट जगह को अलविदा बोल दिया है। अब हाल ही में अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर से संन्यास ले लिया है। […]

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के कई बेहतरीन खिलाड़ियो ने क्रिकेट जगह को अलविदा बोल दिया है। अब हाल ही में अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर से संन्यास ले लिया है।

वहीं अब खबर सामने आ रही है कि अब रहाणे विदेशी लीग में अपना प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आने वाले हैं, जिसके बाद रहाणे के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। खबर यह भी है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ अन्य खिलाड़ी भी इस लीग में अपना प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आने वाले हैं, तो आइए आपको भी इस लीग के बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।

इस विदेशी लीग में Ajinkya Rahane आएंगे नजर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग ETPL के पहले संस्करण में एम्स्टर्डम प्लेम्स का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आने वाले हैं। बीते दिन 7 अगस्त को फ्रेंचाइजी ने रहाणे के इस ETPL में खेलने पर खुशी जाहिर की है।

इसी के साथ ही रहाणे भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपने फैंस के साथ एक पोस्ट शेयर की है, इस पोस्ट में रहाणे ने लिखा कि क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है, और मेरा हमेशा से मानना रहा है कि खिलाड़ियों की यह जिम्मेदारी है कि वे खेल को इससे उससे भी अधिक मजबूत स्थिति में छोड़े, जैसा उन्होंने इससे अपने करियर में पाया है।

यूरोप एक रोमांचक दौर में कर रहा है प्रवेश

इसी के आगे अजिंक्य रहाणे ने कहा कि अब यूरोप एक रोमांचक दौर में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और इसमें क्रिकेट के सबसे आशाजनक श्रेत्रों में से एक बनाने के की क्षमता है। ETP के सहमालिक अभिषेक बच्चन ने भी इस करार का स्वागत करते हुए खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे का शुक्रिया अदा किया।

इसी के साथ ही ETPL में स्वीट स्मिथ, रविचंद्रन अश्विन, फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, हेनरिक क्सासेन, मिचेल मार्श, लुंगी एंगिडी, ट्रेंट बोल्ट जैसे भी इस ETPL में अपना प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। तो आइए अब हम आपको इस बारे जानकारी देते हैं कि यह टूर्नामेंट कब से शुरु किया जाने वाले हैं।

कब होगी ETPL का आगाज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ETPL का आगाज 26 अगस्त 2026 से होने वाला है। वही इसका आखिरी यानी कि फाइनल मुकाबला 20 सिंतबर 2026 को खेला जाएगा। इस टूर्नांमेंट के पहले सीजन कुल 26 दिनों तक चलने वाला है। जिसके लिए कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगे इसमें एम्स्टर्ड फ्लेम्स, बेलफास्ट वॉल्व्स. डबलिन गार्जियन, अडिनबर्ग कैसल रॉकर्स, ग्लासगो कॉस्मिक, रॉटरडैम डॉकर्स जैसी टीम के नाम शामिल है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY