बुधवार, 12 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
इंग्लैंड में युजवेंद्र चहल ने मचाया तहलका, 7 मैचों में झटके 15 विकेट, विश्व कप 2027 के लिए ठोकी दावेदारी​ | टाटा संस में बड़ा फेरबदल, क्या AGM से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन चंद्रशेखरन?​ | इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में उतरेगी कार कंपनी, भारत में पेटेंट कराया डिजाइन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

टाटा मोटर्स का बड़ा फैसला! कार के बाद अब ट्रक और बस भी हुए महंगे​

टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों को एक और बड़ा झटका दिया है. देश की प्रमुख कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी ने घोषणा की है कि वो अपने ट्रक और बसों समेत कमर्शियल वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है. कंपनी ने ये जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए दी है. यह नई कीमतें […]

टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों को एक और बड़ा झटका दिया है. देश की प्रमुख कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी ने घोषणा की है कि वो अपने ट्रक और बसों समेत कमर्शियल वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है. कंपनी ने ये जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए दी है. यह नई कीमतें 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू होंगी.

कितनी बढ़ेगी कीमत?

कंपनी के मुताबिक की कीमतों में अधिकतम 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी. ये बढ़ोतरी सभी मॉडलों पर एक जैसी नहीं होगी, बल्कि अलगअलग वाहन और वेरिएंट के हिसाब से इसमें अंतर देखने को मिलेगा. यानी कुछ मॉडल्स में मामूली बढ़ोतरी होगी. जबकि कुछ पर इसका असर ज्यादा हो सकता है.

क्यों लिया गया यह फैसला?

ने कीमत बढ़ाने के पीछे मुख्य कारण लागत में बढ़ोतरी को बताया है. कंपनी के मुताबिक, पिछले कुछ समय से कच्चे माल, कंपोनेंट्स और प्रोडक्शन से जुड़ी लागत लगातार बढ़ रही है. इसी वजह से कंपनी पर खर्च का दबाव बढ़ गया है. ऐसे में इन बढ़ी हुई लागतों का कुछ हिस्सा ग्राहकों तक कीमत बढ़ोतरी के रूप में पास किया जाएगा.

ऑटो इंडस्ट्री में भी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जहां कई कंपनियां समयसमय पर अपने वाहनों की कीमतों में बदलाव कर रही हैं ताकि प्रोडक्शन और मुनाफे के बीच संतुलन बना रहे.

कंपनी की रणनीति क्या है?

वाहन निर्माता कंपनी ने यह कदम मार्जिन को बनाए रखने की रणनीति का हिस्सा है. कीमतों मे सीमित बढ़ोतरी करके कंपनी अपने ऑपरेशनल खर्चों को बैलेंस करने की कोशिश कर रही है. इससे कंपनी को लंबे समय में वित्तीय स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलेगी.

पैसेंजर व्हीकल्स भी हुए महंगे

गौर करने वाली बात यह है कि कमर्शियल वाहनों से पहले टाटा मोटर्स ने अपने पैसेंजर वाहनों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की घोषणा की थी. उसी समय कंपनी ने बताया था कि ICE और इलेक्ट्रिक वाहनों दोनों की कीमतों में अधिकतम 1.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी. ये बदलाव भी 1 जुलाई 2026 से लागू होगा.लगातार कीमत बढ़ोतरी से साफ है कि आने वाले समय में टाटा के वाहन खरीदना ग्राहकों के लिए थोड़ा महंगा साबित हो सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY