Viral

पाकिस्तान के एक सैनिक की कीमत कितनी है? सऊदी अरब ने लगा दी बोली

सऊदी अरब ने पाकिस्तान की सैनिकों की बोली लगा दी है. दरअसल, ईरान जंग के खतरे को देखते हुए पाकिस्तान ने जैसे ही रियाद में अपने 13 हजार सैनिक भेजे. वैसे ही सऊदी ने इस्लामाबाद के लिए 3 बिलियन डॉलर (2.7 लाख करोड़ रुपए) की राशि जारी कर दी. इसे दोनों देशों के बीच एक समझौते के तौर पर देखा जा रहा है. 2025 में सऊदी ने पाकिस्तान के साथ डिफेंस डील किया था. इस डील से जहां सऊदी की सुरक्षा मजबूत हुई थी. वहीं पाकिस्तान को इससे आर्थिक लाभ मिलने की बात कही गई थी.

पाकिस्तान के एक सैनिक की कीमत कितनी है? सऊदी अरब ने लगा दी बोली
पाकिस्तान के एक सैनिक की कीमत कितनी है? सऊदी अरब ने लगा दी बोली

ब्लूमबर्ग के मुताबिक सऊदी ने 3 बिलियन डॉलर की राशि ऐसे वक्त में दी है, जब पाकिस्तान ने अपने 13 हजार सैनिक सऊदी की सुरक्षा में लगाए हैं. यही वजह है कि इस पैसे को पाकिस्तान सेना की बोली से जोड़कर देखा जा रहा है.

अल अरबिया के मुताबिक को एक हफ्ते में अतिरिक्त सहायता की यह राशि दे दी जाएगी. इसके अलावा सऊदी से पाकिस्तान ने पूर्व में जो कर्ज लिया है, उसकी डेडलाइन भी बढ़ा दी गई है.

पाक और सऊदी के बीच डिफेंस डील

सितंबर 2025 में पाकिस्तान और सऊदी अरब ने रक्षा समझौता किया था. इसके तहत किसी एक देश पर हमला दोनों पर हमला माना जाएगा. इस डिफेंस डील के जरिए सऊदी ने खुद को परमाणु छतरी के नीचे रख लिया. क्योंकि पाकिस्तान एक परमाणु संपन्न राष्ट्र है. उसके पास करीब 150 परमाणु हथियार हैं.

डील से जहां खाड़ी में सऊदी की स्थिति मजबूत हो गई. वहीं पाकिस्तान को सऊदी ने आर्थिक सहायता देने की बात कही. इसके तहत सऊदी ने पाकिस्तान के हेल्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर में इन्वेस्ट करने की घोषणा की. हालांकि, डील के 7 महीने बीत जाने के बाद भी सऊदी ने पाकिस्तान कोई निवेश नहीं किया था.

लेकिन अब जैसे ही पाकिस्तान ने ईरान जंग के खतरे को देखते हुए रियाद में अपने सैनिक और हथियार भेजे हैं. सऊदी ने उसके लिए 3 बिलियन डॉलर की अतिरिक्त सहायता राशि जारी कर दी है. अगर इसे सैनिकों के हिसाब से देखा जाए तो सऊदी ने पाकिस्तान के एक सैनिकों की कीमत 20 करोड़ लगाई है.

पाकिस्तान के लिए यह जरूरी क्यों है?

पाकिस्तान अभी भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहा है. उस पर का 3.5 बिलियन डॉलर का लोन चुकाने का दबाव है. यूएई ने इस महीने के आखिर में पाकिस्तान से पैसा मांग लिया है. वहीं ईरान जंग के कारण पाकिस्तान में महंगाई बढ़ गई है.IMF पहले ही पाकिस्तान को आंख दिखा चुका है. ऐसे में पाकिस्तान के पास पैसा लाने के कुछ ही तरीके बचे हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply