बुधवार, 25 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
December 2026 में सूर्य, गुरु और शनि समेत बदलेंगे 7 बड़े ग्रह, इन 4 राशियों को करियर में लाभ​ | बड़े IPO की तैयारी में फोनपे, मार्च 2027 में हो सकता है शेयर बाजार में डेब्यू​ | Modi Cabinet Decisions: असम को मिलेगा नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, क्रेन-बुलडोजर का हब बनेगा भारत, मोदी कैबिनेट के ये हैं 4 बड़े फैसले​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पहले दहेज का मुकदमा, फिर समझौते के नाम पर 50 लाख की डिमांड; इंदौर में थाने पहुंचा पति​

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक पतिपत्नी का विवाद पहले मुकदमेबाजी और अब ब्लैकमेलिंग तक पहुंच गया है. पहले पत्नी ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया, अब पति ने पत्नी और ससुर पर यह मुकदमा वापस लेने के लिए 50 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाए हैं. कहा कि […]

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक पतिपत्नी का विवाद पहले मुकदमेबाजी और अब ब्लैकमेलिंग तक पहुंच गया है. पहले पत्नी ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया, अब पति ने पत्नी और ससुर पर यह मुकदमा वापस लेने के लिए 50 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाए हैं. कहा कि इससे पहले वह अपनी पत्नी को 15 लाख रुपये दे भी चुके हैं. इंदौर की हीरानगर थाना पुलिस ने पीड़ित पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाले फरियादी वाकुल विजयवर्गीय ने शिकायत दी है. बताया कि तीन साल पहले वर्ष 2023 में उनकी शादी यशस्वी विजयवर्गीय के साथ हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए थे. इसके बाद उनकी पत्नी ने परदेशी पुरा थाने में पति वाकुल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करा दिया था. इस मामले की सुनवाई चल ही रही थी कि पत्नी ने उन्हें ब्लैकमेल कर पहले 15 लाख रुपये लिए और 50 लाख रुपयों की डिमांड कर दी है.

पत्नी और ससुर के खिलाफ नामजद तहरीर

पीड़ित पति वाकुल विजयवर्गीय ने हीरानगर थाना पुलिस को अपनी पत्नी यशस्वी और उसके पिता संजय विजयवर्गीय के खिलाफ नामजद तहरीर दी है. आरोप लगाया कि दहेज प्रताड़ना का मामला खत्म करने के नाम पर उससे 50 लाख रुपए की मांग की गई है. पीड़ित के मुताबिक इससे पहले आरोपी पत्नी उनसे 15 लाख रुपए वसूल चुकी है. यही नहीं, आरोपियों द्वारा उनकी एक महिला मित्र के साथ एडिटेड फोटो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं. इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है.

एक्शन में आई पुलिस

पीड़ित पति की शिकायत के आधार पर हीरानगर पुलिस ने यशस्वी विजयवर्गीय और उसके पिता संजय विजयवर्गीय के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इस दौरान कथित रकम के लेनदेन, सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और पहले दर्ज दहेज प्रताड़ना के मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY