मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Voter List SSR Update: उत्तर प्रदेश समेत 4 चुनावी राज्यों में वोटर्स की संख्या बढ़ी, SSR के आंकड़ों ने चौंकाया​ | मम्मी-पापा की गोद वाली लड़ाई अलाउद्दीन तक आई, भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा काफूर वाला सवाल​ | क्रिकेट से स्टार्टअप तक…धोनी ने कैसे बनाया 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस एम्पायर, जानें कहां-कहां लगाया है पैसा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ग्रेटर नोएडा में थाने के बाथरूम में मिला महिला दरोगा का शव, कैसे हुई मौत? जांच में जुटे अधिकारी​

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में महिला सब इंस्पेक्टर का शव बाथरूम के अंदर मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. काफी देर तक बाथरूम का दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिसकर्मियों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो महिला दरोगा का शव बाथरूम के अंदर पड़ा मिला. घटना की […]

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में महिला सब इंस्पेक्टर का शव बाथरूम के अंदर मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. काफी देर तक बाथरूम का दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिसकर्मियों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो महिला दरोगा का शव बाथरूम के अंदर पड़ा मिला. घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान रश्मि के रूप में हुई है. वह 2023 बैच की महिला सब इंस्पेक्टर थीं और मूल रूप से कानपुर की निवासी थीं. उनकी तैनाती ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में थी. थाने के अंदर इस तरह महिला पुलिसकर्मी का शव मिलने से पुलिसकर्मियों में भी शोक और हैरानी का माहौल है.

हार्ट अटैक से मौत की आशंका

डीसीपी श्रवण कुमार के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी में महिला सब इंस्पेक्टर की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है. महिला सब इंस्पेक्टर के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है. अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया है. परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY