बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
टोनही बताकर कराई झाड़-फूंक, परिवार में मौतों का ठीकरा महिला पर फोड़ा; कोर्ट के आदेश पर FIR​ | Kanpur Hindu Spiritual Service Fair: रोज शाम सजेगी भजन संध्या, कन्हैया मित्तल से अनामिका जैन अम्बर तक देंगे प्रस्तुति​ | Robert Downey Jr और Chris Evans का भारतीय फैंस को दिवाली सरप्राइज! अमेरिका से एक दिन पहले भारत में रिलीज होगी Avengers: Doomsday​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aaj Ka Mausam: चक्रवात ‘अर्नब’ हुआ रौद्र, UP-बिहार से लेकर बंगाल तक आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत 22 राज्यों का हाल​

Aaj Ka Mausam: आज देश भर में मौसम के तेवर तल्ख रहने वाले हैं और उत्तर से लेकर दक्षिण तक मूसलाधार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कई राज्यों को अलर्ट किया है. दरअसल, बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ रौद्र रूप ले चुका है. ये चक्रवात तेजी से आंध्र प्रदेश की […]

Aaj Ka Mausam: आज देश भर में मौसम के तेवर तल्ख रहने वाले हैं और उत्तर से लेकर दक्षिण तक मूसलाधार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कई राज्यों को अलर्ट किया है. दरअसल, बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ रौद्र रूप ले चुका है. ये चक्रवात तेजी से आंध्र प्रदेश की तट की ओर बढ़ रहा है. इसको देखते हुए तटीय राज्यों में हाई अलर्ट है. आज ये तूफान बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है.

देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य में कोई बारिश की संभावना नहीं जताई है. प्रदेश में अधिकतम 31 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है. राजधानी में कल आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. इसके बाद 29 और 30 अक्टूबर को दिल्ली में आंधी और बारिश देखने को मिल सकती है.

यूपीबिहार के कई जिलों में आंधीबारिश

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम में बदला है. चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. आज गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा और आगरा समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है. बिहार के कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी है.

झारखंड, बंगाल और ओडिशा में चक्रवात ‘अर्नब’ का प्रभाव

झारखंड में चक्रवात ‘अर्नब’ का प्रभाव दिख सकता है और आगामी दिनों में यहां भारी बारिश हो सकती है. कल से से 30 अक्टूबर तक लगातार बारिश होने की संभावना है. रांची में भी भारी बारिश और जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. आज रांची, जमशेदपुर, देवघर, दुमका, हजारीबाग, धनबाद, रामगढ़ और पलामू समेत कई इलाकों में मौसम बदल सकता है. पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट है. ओडिशा में बहुत से स्थानों पर बारिश की चेतावनी है.

मध्य भारत का क्या है हाल?

पंजाब के लुधियाना, फरीदकोट, बठिंडा समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान के करौली, बारां, झालावाड़, बाड़मेर समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधीबारिश की चेतावनी दी गई है. चक्रवात के प्रभाव से छत्तीगढ़ के कुछ इलाकों में आने वाले दिनों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण में कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और त्रिपुरा समेत कई राज्यों में मौसम में बदलाव दिख सकता है. आंध्र प्रदेश के कई जिलों में बारिश और चक्रवात का अलर्ट है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में भी बारिश और गरजचमक का अनुमान है. कर्नाटक के दक्षिण आंतरिक हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं. तेलंगाना में आने वाले दिनों में चक्रवात का असर दिख सकता है.

उत्तराखंड से कश्मीर तक के मौसम का हाल

उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश और पौड़ी गढ़वाल में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, चंबा, किन्नौर, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर और सोलन में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. जम्मूकश्मीर के कई इलाकों में मौसम विभाग ने आंधीबारिश का आलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY