
Rohit Sharma Record: भारतन्यूजीलैंड के बीच बुधवार, 04 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर रोहित गुरुनाथ शर्मा एक World Record बना सकते हैं। हिटमैन के पास ऑकलैंड वनडे में भी एक खास रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है।
रोहित बनाएंगे World Record: हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर्स में से एक हैं। वो देश के लिए 291 वनडे खेलकर लगभग 50 की औसत से 12,120 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 381 छक्के लगाए हैं। खास बात ये है कि रोहित न्यूजीलैंड टूर पर 19 छक्के लगाते हैं, तो ODI फॉर्मेट में अपने 400 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ ये मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। अब तक किसी भी बल्लेबाज़ ने ODI में 400 छक्के नहीं मारे।
वनडे में सर्वाधिक छक्के मारने वाले बल्लेबाज़
- रोहित शर्मा 291 मैचों में 381 छक्के
- शाहीद अफरीदी 398 मैचों में 351 छक्के
- क्रिस गेल 301 मैचों में 331 छक्के
- सनथ जयसूर्या 445 मैचों में 270 छक्के
- महेंद्र सिंह धोनी 350 मैचों 229 छक्के