बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Robert Downey Jr और Chris Evans का भारतीय फैंस को दिवाली सरप्राइज! अमेरिका से एक दिन पहले भारत में रिलीज होगी Avengers: Doomsday​ | बाथरूम में एंटी स्किड मैट…घर में हैं बुजुर्ग तो जरूर करवाएं ये 5 काम​ | अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन स्टेशन के नीचे चलेंगी भारतीय रेलवे की ट्रेनें, 3 नए प्लेटफॉर्म तैयार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जज के सामने मुकर गई गर्लफ्रेंड, बोली- मैं तो बुआ के साथ जाउंगी; सुनकर कोर्ट की रेलिंग से लटका बॉयफ्रेंड​

जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट में सोमवार को बड़ा बवाल हुआ. यहां एक 22 वर्षीय युवक खुदकुशी के इरादे से एडवोकेट चैंबर की बालकनी की रेलिंग से लटक गया. संयोग ठीक था कि वहां मौजूद वकीलों की नजर पड़ गई और उसे बचा लिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर शांति […]

जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट में सोमवार को बड़ा बवाल हुआ. यहां एक 22 वर्षीय युवक खुदकुशी के इरादे से एडवोकेट चैंबर की बालकनी की रेलिंग से लटक गया. संयोग ठीक था कि वहां मौजूद वकीलों की नजर पड़ गई और उसे बचा लिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर शांति भंग की धाराओं में चालान किया है. पुलिस के मुताबिक कोर्ट में युवक की गर्लफ्रेंड ने उसके साथा जाने से इनकार कर दिया था.

युवक की पहचान बाड़मेर रोड के रहने वाले अरबाज खान के रूप में हुई है. इस युवक ने जोधपुर हाईकोर्ट में बंदीप्रत्यक्षीकरण की अर्जी दाखिल की थी. आरोप लगाया था कि उसकी गर्लफ्रेंड को उसके परिवार वालों ने बंधक बना लिया है. युवक की अर्जी पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने पुलिस को आदेश देते हुए लड़की को कोर्ट में पेश करने को कहा था. हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नारी निकेतन से लाकर युवती को कोर्ट में पेश किया था.

लड़की के बयान से युवक को लगा सदमा

कोर्ट में पेशी के दौरान लड़की से पूछा गया कि वह प्रेमी के साथ जाना चाहेगी कि परिजनों के साथ. इसके जवाब में लड़की ने अपनी बुआ के साथ जाने की इच्छा जताई. वहीं युवक के साथ प्रेम प्रसंग की बात से भी मुकर गई. लड़की के इस बयान से युवक को सदमा लगा और हाईकोर्ट परिसर में ही एडवोकेट चैंबर की रेलिंग से लटककर खुदकुशी करने की कोशिश की. हालांकि वकीलों ने उसे सुरक्षित बचा लिया है.

फर्जी है मैरिज सर्टिफिकेट!

इसी मामले से जुड़ा एक फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट का भी मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार वालों ने युवक अरबाज पर शादी का एक फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बनाने का आरोप लगाया है. इस संबंध में परिवार ने अलग से सिविल रिट दाखिल की थी. कोर्ट ने इस रिट को स्वीकार किया है, हालांकि इस पर कोई फैसला नहीं दिया है. इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई के लिए 20 नवंबर 2026 की डेट मुर्करर की है.

रिपोर्ट: प्रदीप जोशी, जोधपुर

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY