नई दिल्ली बिहार में पुल के नामकरण को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। नीतीश कुमार सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने मांग की है कि पुल का नाम सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर क्यों नहीं रखा गया। कांग्रेस ने कहा कि इस फैसले से सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
कांग्रेस ने नामकरण को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह का बिहार से गहरा ऐतिहासिक और धार्मिक जुड़ाव रहा है। ऐसे में उनके नाम पर पुल का नाम रखा जाना सम्मान और गौरव का विषय होता। पार्टी ने इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा और कहा कि सिख समाज की भावनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
विपक्ष ने इस मामले को सांस्कृतिक और धार्मिक सम्मान से जोड़ते हुए सरकार के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई है। वहीं, पुल के नामकरण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।