Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. मंसूरनगर स्थित एक मस्जिद में बच्चों को तालीम देने वाले मौलाना कारी इमरान को पुलिस ने एक 11 वर्षीय मासूम छात्रा के साथ करीब एक साल तक दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी शिक्षकशिष्या के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए पढ़ाने के बहाने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाता था. यही नहीं, उसने इस घिनौने कृत्य का वीडियो भी बना लिया था, जिसके जरिए वह मासूम को डराधमकाकर लगातार ब्लैकमेल करता आ रहा था.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मौलाना कारी इमरान सआदतगंज के मंसूरनगर स्थित मस्जिद में बच्चों को कुरान की तालीम देता था. आरोप है कि वह तालीम देने के बहाने 11 वर्षीय मासूम छात्रा को अलग ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था. यह सिलसिला करीब एक साल से चल रहा था.
अश्लील वीडियो बनाकर मासूम को रखा था खामोश
आरोपी ने अपनी घिनौनी करतूत का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया था. वह इसी वीडियो को वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर बच्ची को लगातार ब्लैकमेल करता था, जिसके खौफ के चलते मासूम लंबे समय तक अपनी आपबीती किसी को नहीं बता सकी.
पॉक्सो और आईटी एक्ट में FIR दर्ज
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब चाइल्ड लाइन को इस संबंध में गोपनीय सूचना मिली. मामले की गंभीरता को देखते हुए जब पड़ताल की गई और पुख्ता सबूत हाथ लगे, तो तत्काल सआदतगंज थाना पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलाना कारी इमरान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि पीड़ित बच्ची को सख्त से सख्त न्याय दिलाया जा सके.