शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
गुलाबी शरारा’ गाने पर पहाड़ी अंदाज में थिरके MS Dhoni, लोकल लोगों के साथ जमकर लगाए ठुमके​ | Sunjay Kapur के 30,000 करोड़ के फैमिली ट्रस्ट विवाद में Supreme Court की मध्यस्थता विफल, पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ की देखरेख में 15 दौर की बातचीत भी बेनतीजा​ | SIP की किस्त बाउंस होने पर क्या CIBIL स्कोर खराब होता है? ये है नियम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

नई कार खरीदें या पुरानी? फैसला लेने से पहले GST से लेकर इंश्योरेंस तक का समझ लें पूरा खर्च​

भारत में कार खरीदना किसी भी परिवार के लिए बड़ा फैसला होता है. ज्यादातर लोग एक बार गाड़ी खरीदने के बाद कई साल तक उसका इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में 2026 में भी ग्राहकों के सामने वही सवाल है कि नई कार खरीदी जाए या कम बजट में अच्छी सेकंड हैंड कार लेना बेहतर होगा. […]

भारत में कार खरीदना किसी भी परिवार के लिए बड़ा फैसला होता है. ज्यादातर लोग एक बार गाड़ी खरीदने के बाद कई साल तक उसका इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में 2026 में भी ग्राहकों के सामने वही सवाल है कि नई कार खरीदी जाए या कम बजट में अच्छी सेकंड हैंड कार लेना बेहतर होगा. सही फैसला करने के लिए सिर्फ गाड़ी की कीमत देखना काफी नहीं है. GST, इंश्योरेंस, लोन का ब्याज, सर्विस और आगे चलकर कार बेचने पर मिलने वाली कीमत का हिसाब भी लगाना जरूरी है.

कई लोग कार खरीदते समय सबसे पहले माइलेज, फीचर्स और एक्सशोरूम कीमत देखते हैं. लेकिन असली खर्च इससे कहीं ज्यादा होता है. रोड टैक्स, रजिस्ट्रेशन, बीमा और रोजाना गाड़ी चलाने में होने वाला खर्च भी आपके बजट को प्रभावित करता है. ज्यादा माइलेज देने वाली कार की शुरुआती कीमत भी ज्यादा हो सकती है, इसलिए खरीदने से पहले कुल खर्च का अंदाजा लगाएं.

नई कार खरीदने के फायदे और नुकसान

नई कार खरीदने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स, मिलते हैं. साथ ही कंपनी की वारंटी भी होती है. नई गाड़ी में पहले इस्तेमाल या दुर्घटना का कोई इतिहास नहीं होता. इसके अलावा नई कार पर लोन आसानी से मिल सकता है और ब्याज दरें भी आमतौर पर कम होती हैं. कंपनी या कॉर्पोरेट डिस्काउंट का फायदा भी मिल सकता है.

हालांकि, नई कार की शुरुआती कीमत ज्यादा होती है. लोकप्रिय मॉडल या वेरिएंट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. इन पर टैक्स और इंश्योरेंस का खर्च भी ज्यादा हो सकता है. एक और बड़ी बात यह है कि नई कार खरीदने के शुरुआती कुछ सालों में उसकी कीमत तेजी से गिरती है. ऐसे में अगर आप जल्द गाड़ी बेचते हैं, तो अच्छा खासा नुकसान हो सकता है.

पुरानी कार खरीदने के फायदे और नुकसान

कम बजट में बड़ी कार या ज्यादा फीचर्स वाला वेरिएंट खरीदना चाहते हैं, तो सेकंड हैंड कार अच्छा ऑप्शन हो सकती है. पुरानी गाड़ी का शुरुआती इंश्योरेंस खर्च भी आमतौर पर कम होता है. इसके अलावा, कार की शुरुआती कीमत में सबसे ज्यादा गिरावट पहले ही आ चुकी होती है. इसलिए दोतीन साल बाद गाड़ी बदलना भी आसान हो सकता है.

लेकिन खरीदने में कुछ जोखिम भी हैं. हो सकता है कि गाड़ी पहले किसी दुर्घटना का शिकार हुई हो या उसमें छिपी हुई खराबी हो. कई बार सर्विस और मरम्मत पर ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं. वारंटी भी सीमित हो सकती है. वहीं, सेकंड हैंड कार पर लोन के विकल्प कम और ब्याज दरें नई कार के मुकाबले ज्यादा हो सकती हैं.

नई और पुरानी कार पर कितना GST लगेगा?

बदले हुए GST नियमों के अनुसार, छोटी पेट्रोल और डीजल कारों पर 18% GST लगता है, जबकि ज्यादातर SUV पर 40% की दर लागू है. पुरानी कार की खरीदारी में नियम अलग हैं. अगर दो लोग आपस में सीधे पुरानी कार खरीदतेबेचते हैं, तो इस लेनदेन पर GST नहीं लगता. लेकिन डीलर के जरिए खरीदारी करने पर लागू GST देना पड़ सकता है.

CRIF की Wheels & Ambition रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2021 से जून 2026 के बीच पुरानी कारों के लोन में सालाना 26.2% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. सेकंड हैंड कार खरीदते समय दुर्घटना का रिकॉर्ड, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट , जरूरी NOC, सर्विस रिकॉर्ड और बाकी कागजात अच्छी तरह चेक कर लें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY