सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
बंद हुआ 10 दिन का बवाल! दिल्ली में सोने की कीमत में आया ₹1,500 का उछाल​ | चिकन जाएंगे भूल! वेज कटलेट लॉलीपॉप बनाकर खाएं…शेफ अप्रूव रेसिपी​ | दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 9 घायल; आरोपी को मारी 6 गोली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

चिकन जाएंगे भूल! वेज कटलेट लॉलीपॉप बनाकर खाएं…शेफ अप्रूव रेसिपी​

वेज लॉलीपॉप सर्दियों के लिए एक बेहतरीन स्नैक हैं. बाहर से कुरकुरे, अंदर से नरम और फ्लेवर फुल ये वेजी लॉलीपॉप आपके घर में बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद होने वाले हैं. शेफ अरुणा विजय ने ये रेसिपी शेयर की है और वो भी एक मज़ेदार ट्विस्ट के साथ! आप फैमिली गेट […]

वेज लॉलीपॉप सर्दियों के लिए एक बेहतरीन स्नैक हैं. बाहर से कुरकुरे, अंदर से नरम और फ्लेवर फुल ये वेजी लॉलीपॉप आपके घर में बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद होने वाले हैं. शेफ अरुणा विजय ने ये रेसिपी शेयर की है और वो भी एक मज़ेदार ट्विस्ट के साथ! आप फैमिली गेट टुगेदर या फिर शाम की चाय के लिए अगर कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाना चाहते हैं तो इसे बनाना परफेक्ट आइडिया है.

वेज लॉलीपॉप में ढेर सारी सब्जियां भी हैं, इसलिए ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है. अगर आप डीप फ्राई न करना चाहे तो एयर फ्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं. चलिए जान लेते हैं स्टेप बाय स्टेप पूरी रेसिपी.

इनग्रेडिएंट्स रोस्ट करने के लिए

  • तेल 3 बड़े चम्मच
  • जीरा 1 छोटा चम्मच
  • अदरकमिर्च का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच
  • प्याज 1 कप, बारीक कटा हुआ
  • बीन्स ½ कप, बारीक कटी हुई
  • गाजर 1 कप, कद्दूकस की हुई
  • हरी मटर ½ कप
  • उबले आलू 4, मैश किए हुए
  • अखरोट 2 बड़े चम्मच, कटे हुए
  • काली मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला ½ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर 1 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर ½ छोटी चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया 2 बड़े चम्मच, कटा हुआ

कोटिंग के लिए

  • मैदा 3 बड़े चम्मच
  • नमक एक चुटकी
  • पानी 34 बड़े चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स जरूरत के अनुसार
  • तेल शैलो फ्राई के लिए

असेंबली के लिए

  • आइसक्रीम स्टिक्स
  • हंग कर्ड
  • हरी चटनी
  • लाल मीठी चटनी
  • कटे हुए बादाम
  • कटा हुआ हरा धनिया

वेज लॉलीपॉप बनाने का तरीका

  • तेल गरम करें, जीरा डालें, फिर प्याज और अदरकमिर्च का पेस्ट डालें.
  • सभी सब्जियां, मैश किए हुए आलू, अखरोट, नमक और मसाले डालें. अच्छी तरह मिलने और सूखने तक पकाएं.
  • हरा धनिया डालें, मिश्रण को ठंडा होने दें और स्टिक लगाकर लॉलीपॉप का आकार दें।.
  • मैदे के घोल में डुबोएं, ब्रेड क्रम्ब्स से कोट करें और सुनहरा और कुरकुरा होने तक शैलो फ्राई करें.
  • हंग कर्ड के साथ परोसें, दोनों तरह की चटनी डालें और ऊपर से बादाम और हरा धनिया से गार्निश करें.
Instagram पर यह पोस्ट देखें

Aruna Vijay द्वारा साझा की गई पोस्ट

ये टिप्स भी करें नोट

• अगर मिश्रण नरम लगे, तो इसमें ब्रेड क्रम्ब्स मिला लें.
• गरमागरम परोसें, ये कुरकुरे और स्वादिष्ट बने रहते हैं!

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY