शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
हर तरफ से मुझे घेरने की कोशिश, विलेन की तरह पेश… इमरान मसूद का छलका दर्द, कहा- कांग्रेस के लिए जान भी दे सकता हूं​ | श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली हार के बाद बहाना बनाते नजर आए कप्तान तिलक वर्मा, इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार​ | सिर्फ 500 लोगों को मिलेगी ये प्लग-इन हाइब्रिड SUV! 28 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग, केबिन में लिखा जाएगा मालिक का नाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हर तरफ से मुझे घेरने की कोशिश, विलेन की तरह पेश… इमरान मसूद का छलका दर्द, कहा- कांग्रेस के लिए जान भी दे सकता हूं​

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर तनातनी जारी है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद लगातार इस पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. बीते दिन उन्हें, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘बयान के बजाय काम करने’ की सलाह दी थी. वहीं, आज मसूद ने कांग्रेस […]

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर तनातनी जारी है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद लगातार इस पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. बीते दिन उन्हें, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘बयान के बजाय काम करने’ की सलाह दी थी. वहीं, आज मसूद ने कांग्रेस के प्रति अपनी वफादारी जताते हुए कहा कि वे पार्टी के लिए जान भी दे सकते हैं.

इमरान मसूद ने सीट शेयरिंग पर बात करने के लिए उन्हें विलेन की पेश करने का आरोप लगाया. कहा कि ‘मैं पार्टी और उसकी तरक्की के लिए अपनी जान भी दे सकता हूं. वे मुझे हर तरफ से घेरने की कोशिश कर रहे हैं और मुझे विलेन की तरह पेश कर रहे हैं. मैं किस बात का विलेन हूं? मैं अपनी पार्टी के लिए मांगें रख रहा हूं. क्या बीजेपी को हटाने की पूरी जिम्मेदारी सिर्फ मेरे कंधों पर है? क्या आप पर नहीं?’

आप अपने साथी को छोटा क्यों दिखाना चाहते हैं?

इमरान मसूद ने सपा के साथ सीट शेयरिंग पर कहा कि, ‘2022 में, हम मुसलमानों ने एकतरफा और आंख बंद करके वोट दिया था, फिर भी हम क्यों हारे? इसकी ज्यादा जिम्मेदारी आप पर है. आप हम पर भरोसा कर रहे हैं, और हम तैयार हैं. हमने क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों की बात की थी. आपने हमें ये 26 सीटें दी हैं; तो नतीजों की जिम्मेदारी भी आप ही लीजिए…’

उन्होंने कहा कि आप हमें सीटें दीजिए, हम लड़ेंगे, लेकिन हमें क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों चाहिए… आप मुख्यमंत्री का पद ले लो. यहां CM को लेकर कोई झगड़ा नहीं है. लेकिन आप अपने साथी को कमजोर करने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? आप अपने साथी को छोटा क्यों दिखाना चाहते हैं? आपने मुझ पर सीधे हमले शुरू कर दिए… क्यों? मैंने आपके खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा है.’

‘हम जीरो हैं, तो आपको हमारी जरूरत ही क्यों?’

सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी पर कांग्रेस को कम आंकने पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि ‘आप हमें हमारी हैसियत याद दिलाते रहते हैं, लेकिन अगर आप हमारी हैसियत को इतना कम समझते हैं, तो आपको हमारी जरूरत ही क्यों है? आपके पास जीतने का फ़ॉर्मूला है. आपके पास सब कुछ है, तो आपको हमारी जरूरत ही क्यों है?…’

उन्होंने कहा कि अगर ‘हम ज़ीरो हैं… लेकिन हम जहां भी साथ आते हैं, हम असर को दस गुना बढ़ा देते हैं.’ मसूद ने यूपी चुनाव में कांग्रेस के लिए कम से कम सीटों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘105 सीटें नहीं, 105 से ऊपर. 105 सीटें तो हमने 2017 में लड़ीं थी, तब हम बहुत कमजोर स्थिति में थे, पर अब हम बहुत मजबूत स्थिति में हैं.’

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY