Indian Railways Parcel Service: भारतीय रेलवे जल्द ही पार्सल कर सकेंगे।

शुरुआती चरण में यह सुविधा देश के 8 प्रमुख शहरों में शुरू करने की योजना है। इसका उद्देश्य आम लोगों, छोटे व्यापारियों और ऑनलाइन विक्रेताओं को घर से सामान उठाने से लेकर तय पते तक पहुंचाने की सुविधा देना है। आइए जानते हैं कि यह सुविधा कब और किन शहरों में शुरू होगी, कैसे काम करेगी और बुकिंग से लेकर कैंसिलेशन तक के क्या नियम होंगे।
ये खबर भी पढ़ें:
कितने शहरों में शुरू होगी ये सुविधा?
रेलवे की इस योजना को शुरुआती चरण में देश के आठ बड़े शहरों में लागू करने की तैयारी है। इनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे शामिल हैं। शुरुआती चरण में इन शहरों में सुविधा शुरू होने के बाद इसके अनुभव और तैयारियों के आधार पर दूसरे शहरों तक भी इसका विस्तार किया जा सकता है।
इस सुविधा से उन लोगों को खास राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें पार्सल भेजने के लिए रेलवे स्टेशन तक सामान लेकर जाना पड़ता है। छोटे कारोबारियों और ऑनलाइन विक्रेताओं के लिए भी यह व्यवस्था उपयोगी साबित हो सकती है।
कैसे होगी घर बैठे पार्सल बुकिंग?
नई व्यवस्था के तहत ग्राहक मोबाइल ऐप के माध्यम से पार्सल की बुकिंग कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें रेलवे स्टेशन जाने की जरूरत नहीं होगी। बुकिंग के दौरान ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी मिलेगी।
बुकिंग पूरी होने के बाद लॉजिस्टिक्स कंपनी ग्राहक के घर से सामान उठाएगी और उसे रेलवे स्टेशन तक पहुंचाएगी। इसके बाद रेलवे ट्रेन के जरिए पार्सल को संबंधित शहर तक भेजेगा। गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने के बाद लॉजिस्टिक्स कंपनी ही सामान को ग्राहक के बताए गए अंतिम पते तक पहुंचाएगी।
कितने दिन पहले कर सकेंगे बुकिंग?
ट्रेन के रवाना होने से 15 दिन पहले पार्सल की बुकिंग कर सकेंगे। इससे ग्राहकों को पहले से ही सामान भेजने की योजना बनाने का मौका मिलेगा। उन्हें आखिरी समय में स्टेशन जाकर पार्सल बुक कराने की परेशानी से भी राहत मिल सकती है।
बुकिंग कैंसिल करने पर क्या होगा?
अगर कोई ग्राहक पार्सल बुक करने के बाद अपनी योजना बदल देता है और बुकिंग रद्द करना चाहता है, तो उसे भुगतान की गई राशि वापस मिल जाएगी। लेकिन 10 रुपये का कैंसिलेशन शुल्क काटा जाएगा।
वहीं, घर से सामान उठाने और पते तक पहुंचाने के लिए ली गई लॉजिस्टिक्स सेवाओं का पैसा वापस मिलेगा या नहीं, यह संबंधित लॉजिस्टिक्स कंपनी की रिफंड पॉलिसी और नियमों पर निर्भर करेगा।
क्याक्या भेज सकेंगे पार्सल?
रेलवे के मौजूदा पार्सल नियमों के तहत कई तरह के सामान को एक शहर से दूसरे शहर भेजा जा सकता है। इनमें बाइक, कार, फर्नीचर, घरेलू उपकरण और कारोबार से जुड़ा सामान शामिल है। हालांकि, सामान की बुकिंग कराने से पहले उसके आकार, वजन, पैकिंग और रेलवे के अन्य नियमों की जानकारी लेना जरूरी होगा।
कौन सी कंपीनी संभालेंगी जिम्मेदारी?
इस पूरी व्यवस्था में रेलवे और लॉजिस्टिक्स कंपनियां मिलकर काम करेंगी। रेलवे की जिम्मेदारी पार्सल को एक शहर से दूसरे शहर तक ट्रेन के जरिए पहुंचाने की होगी। वहीं, लॉजिस्टिक्स कंपनियां ग्राहक के घर से सामान लेने और गंतव्य पर तय पते तक पहुंचाने का काम करेंगी।
अगर यह योजना सफल रहती है, तो इससे पार्सल भेजना ज्यादा आसान हो हो जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें: