Dhurandhar 2 Pinda Udaybir Sandhu: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में कई सारे कलाकार नजर आए, जिनमें से एक उदयबीर संधू भी हैं. ‘धुरंधर 2’ में उदयबीर संधू ने पिंडा का किरदार निभाया और ऑडियंस को उनका रोल काफी पसंद आया. इस रोल के लिए उदयबीर संधू की खूब तारीफ हुई. ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बाद एक्टर उदयबीर संधू ने अपने सफर के बारे में बात की. जहां एक तरफ वो इस फिल्म के बाद मिली शोहरत का लुत्फ उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके लिए कुछ दिन ऐसे भी रहे हैं, जिनमें एक्टर का काफी स्ट्रगल करना पड़ा था.

उदयबीर संधू ने हाल ही में अपने शुरुआती करियर को लेकर बात की. इस दौरान एक्टर ने एक बड़ा खुलासा किया. उदयबीर संधू ने एक हालिया बातचीत में बताया कि ‘अमर सिंह चमकीला’ में लीड रोल के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था. लेकिन एक खास वजह से ये रोल दिलजीत दोसांझ को मिल गया. आइए जानते हैं कि उदयबीर संधू ने क्या कुछ कहा है.
उदयबीर संधू का बड़ा खुलासा
उदयबीर संधू ने खुलासा किया कि उन्हें फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में लीड रोल लगभग मिल ही गया था, लेकिन ये रोल आखिर में एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ को मिला. एक्टर ने कहा, “मैंने चमकीला के रोल के लिए ऑडिशन दिया था. मैंने इसके लिए काफी रिसर्च की थी और मैं पूरी तरह से इसमें डूबा हुआ था. इस रोल के लिए मुझे ही पसंद किया गया था. हालांकि, चीजें प्लान के मुताबिक नहीं हुईं. डायरेक्टर इम्तियाज अली हमेशा इस रोल के लिए किसी सिंगर को ही लेना चाहते थे… उन्हें नहीं लगा कि कोई नॉन-सिंगर इस रोल को निभा पाएगा.”
View this post on Instagram
“मैं उस रोल में डूबा हुआ था”
एक्टर ने आगे कहा, “जब मुझे पता चला कि मेरी जगह दिलजीत को उस रोल के लिए चुना गया है, तो मैं उस फैसले को समझ गया. उन्होंने फिल्म में बहुत अच्छा काम किया, लेकिन मैं भी वो रोल बहुत अच्छे से निभा सकता था क्योंकि मैं उसमें पूरी तरह से डूबा हुआ था. अमर सिंह चमकीला के लिए दिए गए मेरे ऑडिशन की वजह से ही मुझे बाद में फिल्म में (दिवंगत पंजाबी गायक) शिंदा का रोल निभाने का मौका मिला.”





