गुरुवार, 5 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
IPL 2027 से पहले CSK ने चला सबसे बड़ा दांव! SRH के साथ हुई 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, करोड़ों की डील ने चौंकाया​ | हिंदुत्व से लेकर कानून-व्यवस्था तक… इन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी BJP, गोरखपुर में मंथन!​ | Share Market Rally: 542 दिनों बाद बाजार में आई ऐसी बहार, सेंसेक्स 2000 अंकों के पार, निवेशकों पर 5 घंटे में 8 लाख करोड़ की बौछार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

चक्रवात ‘अर्नब’ कमजोर, लेकिन भारी बारिश का कहर जारी… UP-बिहार से लेकर उत्तराखंड तक अलर्ट, जानें दिल्ली समेत 27 राज्यों का हाल​

Aaj Ka Mausam: चक्रवात अर्नब कमजोर हो गया है और लो प्रेशर एरिया में बदल चुका है, लेकिन अभी इसका प्रभाव कई राज्यों में 56 दिनों तक देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में आज मूसलाधार बरसात होने की संभावना जताई है. कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय […]

Aaj Ka Mausam: चक्रवात अर्नब कमजोर हो गया है और लो प्रेशर एरिया में बदल चुका है, लेकिन अभी इसका प्रभाव कई राज्यों में 56 दिनों तक देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में आज मूसलाधार बरसात होने की संभावना जताई है. कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने आज देश की राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं जताई है. आज राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में 1 नवंबर यानी कल भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. फिर 5 नवंबर तक आसमान साफ रह सकता है.

यूपी से लेकर बंगाल तक बारिश

उत्तर प्रदेश में इस समय चक्रवाती तूफान अर्नब का असर दिख रहा है. आज मौसम विभाग ने प्रदेश के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज से दो नवंबर तक कहींकहीं पर छिटपुट बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी छिटपुट बारिश की संभावना है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. बिहार, झारखंड और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में आज से 5 नवंबर तक बारिश जारी रहने का अनुमान है.

मध्य भारत का क्या रहेगा हाल?

ओडिशा में 1 नवंबर को बारिश का अनुमान है. ओडिशा में 2 नवंबर को भारी बारिश हो सकती है. पंजाब पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में अलगअलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. मध्य भारत में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज से 4 नवंबर तक बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में आज व 23 नवंबर को व्यापक बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 नवंबर तक अलगअलग स्थानों पर बारिश की संभावना है. पश्चिम भारत में कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा में बारिश की संभावना है. गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र और सौराष्ट्रकच्छ में आज बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत में अगले 5 दिनों तक बारिश जारी रह सकती है.

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 5 नवंबर तक अलगअलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. केरल और माहे आज के आलावा 34 नवंबर को बादल बरस सकते हैं. कर्नाटक में भी 5 तक नवंबर मौसम सक्रिय रह सकता है. आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों, तेलंगाना और रायलसीमा में 1 नवंबर तक बारिश की संभावना है. 5 नवंबर तक इन क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है.

उत्तराखंड से कश्मीर तक बरसेंगे बादल

उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है. राज्य में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. गरजचमक और बिजली गिरने का अनुमान है. राज्य में 2 नवंबर तक बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और जम्मूकश्मीर में भी 2 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY