बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Sensex Nifty Fall: लगातार दो दिन की तूफानी तेजी पर लगा ब्रेक, खुलते ही लुढ़के सेंसेक्स-निफ्टी​ | Winter Heart Attack Risk: ठंड में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, ब्लड प्रेशर बढ़ने से पड़ता है दबाव, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज​ | वृंदावन में दूसरी जगह 50 एकड़ में बने बांके बिहारी मंदिर… समिति की बैठक में गरमाया मुद्दा, सेवायतों ने की मांग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिवाली, गोवर्धन के बचे फूलों को फेंके नहीं, घर पर बना लें नेचुरल धूपबत्ती, जानें तरीका​

फेस्टिव सीजन के बाद घर में बहुत सारी ऐसी चीजें बचती हैं जो काफी काम की होती हैं, लेकिन हम इन्हें बेकार समझ लेते हैं, जैसे पूजा के फूल. कई फूलों को आप सुखाने के बाद अपने गार्डन में डाल सकते हैं, जिससे नए पौधे उग जाएंगे, लेकिन इनकी पंखुड़ियों को भी फेंकने की गलती […]

फेस्टिव सीजन के बाद घर में बहुत सारी ऐसी चीजें बचती हैं जो काफी काम की होती हैं, लेकिन हम इन्हें बेकार समझ लेते हैं, जैसे पूजा के फूल. कई फूलों को आप सुखाने के बाद अपने गार्डन में डाल सकते हैं, जिससे नए पौधे उग जाएंगे, लेकिन इनकी पंखुड़ियों को भी फेंकने की गलती न करें. आपके पास गेंदा, गुलाब, गुलदाउदी या जो भी फूल हों उनकी धूपबत्ती तैयार की जा सकती है. इसमें बहुत ज्यादा इनग्रेडिएंट्स भी नहीं लगते हैं.

धूपबत्ती को बनाने का ये तरीका ऐश्वर्या सोनवणे ने शेयर किया है जो डिजिटल क्रिएटर और फूड व्लॉगर हैं. धूपबत्ती बनाने के लिए फूल अच्छी तरह से धूप में सूखे हुए होने चाहिए. अब जान लेते हैं बाकी के इनग्रेडिएंट्स और फूलों से नेचुरल धूपबत्ती बनाने का तरीका.

धूप के इन्ग्रेडिएंट्स करें नोट

  • नारियल का सूखा रेशा
  • लौंग
  • दालचीनी
  • कपूर
  • भीमसेनी कपूर
  • तेजपत्ता
  • चंदन पाउडर
  • शुद्ध देसी घी
  • गुलाब जल

ये टिप्स करें नोट

धूपबत्ती को बनाने के लिए इन्ग्रेडिएएंट्स की कोई निश्चित मात्रा नहीं है. आप अपने पास मौजूद फूलों की मात्रा और अपनी पसंद के अनुसार सामग्री कम या ज्यादा कर सकते हैं.

कैसे बनाएं धूपबत्ती?

  • धूप में रूप से सूखे फूल, नारियल का रेशा, लौंग, दालचीनी, कपूर, भीमसेनी कपूर और तेजपत्ते को एक मिक्सर ग्राइंडर में डालें.
  • इन सबको पीसकर बारीक पाउडर बना लें, चाहे तो नारियल के रेशा को कैंची से काटकर अलग पीसें.
  • इस पीसे गए पाुडर को किसी बड़ी थाली में अच्छी तरह छान लें.इसमें चंदन पाउडर, थोड़ा सा घी और गुलाब जल मिलाएं.
  • इन सबको अच्छी तरह मिलाएं और गूंथ लें. घीगुलाबजल की मात्रा ऐसी रखें कि यह एक आटे या मिट्टी की तरह बंध जाए.
  • अब इस मिश्रण में से थोड़ाथोड़ा हिस्सा लेकर छोटीछोटी धूप की कोन बना लें.
View this post on Instagram

A post shared by Aishwarya sonvane

  • सारी धूपबत्तियों को धूप में रखें और 12 दिनों तक, या पूरी तरह सख्त होने तक सूखने दें.
  • जब ये पूरी तरह सूख जाएं, तो कंटेनर में स्टोर कर लें. आपकी घर पर बनी फूलों वाली धूप कोन इस्तेमाल के लिए तैयार हैं!

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY