गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘दरोगा को बर्खास्त करो, जेल भेजो’, गोरखपुर में शिवम पांडेय से मारपीट पर बवाल, बर्खास्तगी की मांग​ | Goldy Brar Most Wanted: कनाडा का मोस्ट वांटेड नंबर-1 बना गोल्डी बराड़! गिरफ्तारी पर 1.63 करोड़ का इनाम, FBI 10 लाख डॉलर का रिवॉर्ड देगी​ | कौन हैं BJP नेता ओंकार सिंह श्रीनेत? जिनके बेटे की मौत से गोरखपुर में मचा बवाल, जानें परिवार की पूरी कहानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

एमएस धोनी ने IPL को कहा अलविदा, चेन्नई सुपरकिंग्स में अब इस भूमिका में आएंगे नजर​

एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है। अब वह आईपीएल 2027 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे। हालांकि, CSK ने उन्हें टीम का मेंटर बनाने का फैसला किया है, जहां वह अपने अनुभव से खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। MS Dhoni announced retirement: आईपीएल 2027 के रिटेंशन से पहले […]

एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है। अब वह आईपीएल 2027 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे। हालांकि, CSK ने उन्हें टीम का मेंटर बनाने का फैसला किया है, जहां वह अपने अनुभव से खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

MS Dhoni announced retirement: आईपीएल 2027 के रिटेंशन से पहले क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि फैंस अगले सीजन में माही को मैदान पर खेलते हुए नहीं देख पाएंगे। हालांकि, धोनी का चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ सफर पूरी तरह खत्म नहीं होगा। फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम का मेंटर बनाने का फैसला किया है। सीएसके ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस नए बदलाव की जानकारी दी है।

धोनी के इस फैसले के साथ ही आईपीएल में उनके शानदार खिलाड़ी के तौर पर सफर का अंत हो जाएगा। अब वह अपने अनुभव से टीम को आगे बढ़ाने और युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने की भूमिका में नजर आएंगे।

साल 2008 से चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़े हैं MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से ही चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रहे हैं। उन्हें शुरुआत में ही टीम की कप्तानी सौंपी गई थी और उन्होंने अपने नेतृत्व में फ्रेंचाइजी को एक अलग पहचान दिलाई। हालांकि, दो साल के निलंबन के दौरान धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट की ओर से खेले थे। इसके बाद सीएसके की वापसी होते ही वह फिर से चेन्नई की टीम से जुड़ गए। तब से उनका इस फ्रेंचाइजी के साथ रिश्ता लगातार बना रहा।

OFFICIAL ANNOUNCEMENT 🦁💛

A onceinalifetime player.

A new role. A bond that lasts forever 💛

Mahendra Singh Dhoni takes charge as the Team Mentor of Chennai Super Kings!

Through countless victories, challenging times, and memories that will stay in our hearts forever, MS has been at the heart of our journey from the very beginning.

From leading us to glory to guiding the next generation of Super Kings, Thala will always be a part of our identity. And Chennai will always be his home.

Read more : https://t.co/YKsoHYE51A

#WhistlePodu

— Chennai Super Kings November 17, 2026

MS Dhoni की कप्तानी में CSK ने जीते पांच IPL खिताब

एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। उनकी अगुवाई में टीम ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जीता। धोनी ने बाद में कप्तानी छोड़ने का फैसला किया, जिसके बाद रवींद्र जडेजा और फिर ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी गई। फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई की कप्तानी कर रहे हैं।

धोनी के व्यक्तिगत आईपीएल आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने 278 मैचों में 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5,439 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले और उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 84 रन रहा। उन्होंने आईपीएल में 264 छक्के भी लगाए हैं।

25 मई 2025 को खेला था आखिरी IPL मुकाबला

धोनी ने अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला 25 मई 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था। उस मैच में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई थी। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेला था, जिसमें उनके बल्ले से 16 रन निकले थे।

पिछले सीजन में भी धोनी मैदान पर नहीं उतरे थे और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन ने संभाली थी। अब आईपीएल से संन्यास के फैसले के बाद धोनी का खिलाड़ी के तौर पर सफर समाप्त हो जाएगा। हालांकि, मेंटर के रूप में उनकी नई भूमिका चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY