बुधवार, 11 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पहले फॉर्च्यूनर को टक्कर मारी, फिर हिस्ट्रीशीटर को घेरकर पीटा… जयपुर में फिल्मी स्टाइल में मर्डर​ | नमो भारत ट्रेन ने बना दिया नया रिकॉर्ड, 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया सफर​ | Uttarakhand IAS PCS Transfer: उत्तराखंड में 10 IAS और 16 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, देखें लिस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

थाना प्रभारी लाइन हाजिर, SIT करेगी जांच; निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का बड़ा एक्शन​

झारखंड की बहुचर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस एक्शन में आ गई है. इस मामले में रांची के पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है. वहीं मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करते हुए जांच के लिए SIT का गठन किया गया है. […]

झारखंड की बहुचर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस एक्शन में आ गई है. इस मामले में रांची के पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है. वहीं मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करते हुए जांच के लिए SIT का गठन किया गया है. इस एसआईटी का नेतृत्व डीएसपी रैंक के अधिकारी कर रहे हैं.

रांची पुलिस के मुताबिक 6 नवंबर को निशा भगत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव आकर सुसाइड कर लिया था. इस संबंध में निशा भगत के पिता ने पुलिस में तहरीर दी है. इसमें उन्होंने अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा को आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है. अब पुलिस की एसआईटी इस घटना से जुड़े हर पहलू की जांच में जुट गई है. इस मामले में पिठोरिया थाना प्रभारी की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.

निष्पक्ष जांच के लिए हटाए गए थाना प्रभारी

रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के मुताबिक निशा भगत के पिता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू हो गई है. उन्होंने बताया कि पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय के रहते जांच प्रभावित होने की आशंका थी, इसलिए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है. इस घटनाक्रम में पुलिस की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य तमाम तथ्यों की पड़ताल की जा रही है. मामले की जांच डीएसपी स्तर के पदाधिकारी कर रहे हैं.

फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

एसपी ग्रामीण के मुताबिक मामले की जांच में फिलहाल फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. बता दें कि आदिवासी समाज के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों, अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर हमेशा मुखर रहने वाली आदिवासी नेत्री निशा भगत ने 06 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव पर आकर पुलिस के साथसाथ उन्होंने कई लोगों पर आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY