रविवार, 1 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: 5 लाख की सुपाही देकर कराई बेटे की हत्या, नशे की लत से परेशान था पिता… 4 अरेस्ट​ | धनतेरस पर बनाएं फूल-पत्तियों की रंगोली, यहां देखें खूबसूरत, आसान डिजाइन​ | अक्टूबर में ₹34843 करोड़ की बिकवाली के बाद बदला विदेशी निवेशकों का मूड, आखिरी हफ्ते में खरीदे ये शेयर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aaj Ka Mausam: UP में लुढ़केगा पारा, बिहार से MP तक बारिश… जानें दिल्ली-उत्तराखंड समेत 19 राज्यों का हाल​

Aaj Ka Mausam: इन दिनों देशभर के मौसम का मिजाज बदला हुआ है. उत्तर से दक्षिण भारत तक के राज्यों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है. साथ ही आंधी और तेज हवाओं ने भी परेशान कर रखा है. इस बीच मौसम विभाग ने 1 नवंबर यानी आज के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया […]

Aaj Ka Mausam: इन दिनों देशभर के मौसम का मिजाज बदला हुआ है. उत्तर से दक्षिण भारत तक के राज्यों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है. साथ ही आंधी और तेज हवाओं ने भी परेशान कर रखा है. इस बीच मौसम विभाग ने 1 नवंबर यानी आज के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. दरअसल, अभी चक्रवात ‘अर्नब’ का असर पूरी तरह शांत नहीं हुआ है.

इसी बीच बंगाल की खाड़ी में एक नया तूफानी सिस्टम सक्रिय होने की बात मौसम विभाग ने बताई है. रविवार तक इस सिस्टम के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना जताई गई है. ऐसे में आज देश के अलगअलग हिस्सों में बारिश और गरजचमक का अलर्ट जारी किया गया है. देश की राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है. यहां अधिकतम 29 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है.

यूपी में गिरेगा पारा, बिहार में पांच दिन बारिश

यूपी में बरसात के बाद अब राहत मिव सकती है. मौसम विभाग ने आज और कल पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से छिटपुट बारिश की संभावना जताई है. कोई विशेष बारिश का अलर्ट नहीं दिया गया है. हालांकि सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंड महसूस हो सकती है. बिहार से आज से 5 नवंबर तक कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. भारी बारिश की चेतावनी नहीं है.

बंगाल, झारखंड समेत इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

झारखंड के कई जिलों में आज बारिश और तेज हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. राजस्थान में भारी बारिश का कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है. मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में आज से 4 नवंबर तक कहींकहीं बारिश होने का अनुमान है. विदर्भ के कुछ इलाकों में बारिश और बिजली का खतरा है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में अगले एक सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने वाला है. असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं. केरल और माहे आज से 4 नवंबर तक भारी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 6 नवंबर तक बारिश की संभावना है. तेलंगाना, आंतरिक और तटीय कर्नाटक में कल से 5 नवंबर तक भारी बारिश के आसार हैं.

पहाड़ी इलाकों का क्या रहेगा हाल?

उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक पर्वतीय क्षेत्रों में कहींकहीं बारिश और बर्फबारी का सिलसिला दिख सकता है. हिमाचल प्रदेश में भी 2 नवंबर तक कहींकहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY