सोमवार, 9 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Kawasaki नई बाइक भारत में लॉन्च, कीमत है 7.83 लाख रुपए, 649cc का इंजन​ | जेनसेन हुआंग से लेकर एलन मस्क तक…टेक जगत के वो 5 अरबपति जिनके ‘अफेयर्स’ और पर्सनल लाइफ ने मचाया हड़कंप!​ | आई ड्रॉप की बोतल खुलने के बाद कितने दिन सेफ? आंखों में डालने से पहले जान लें ये बातें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बंगाल में ताबड़तोड़ एनकाउंटर! रायगंज में मारा गया रेप-मर्डर का आरोपी, नाबालिग से की थी हैवानियत​

यूपी की तर्ज पर अब पश्चिम बंगाल में भी अपराधियों का ताबड़तोड़ एनकाउंटर शुरू हो गया है. बरुईपुरगाइघाटा और धुलियान के बाद अब रायगंज पुलिस ने मुठभेड़ में एक रेप एवं मर्डर के आरोपी को मार गिराया है. एक हफ्ते पहले इस बदमाश ने नाबालिग लड़की के साथ रेप के बाद हत्या कर दी थी. […]

यूपी की तर्ज पर अब पश्चिम बंगाल में भी अपराधियों का ताबड़तोड़ एनकाउंटर शुरू हो गया है. बरुईपुरगाइघाटा और धुलियान के बाद अब रायगंज पुलिस ने मुठभेड़ में एक रेप एवं मर्डर के आरोपी को मार गिराया है. एक हफ्ते पहले इस बदमाश ने नाबालिग लड़की के साथ रेप के बाद हत्या कर दी थी. 4 दिन पहले पुलिस को लड़की का कुलिक वन सड़ा गला शव मिला था.

इस संबंध में पुलिस ने 5 नवंबर को मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और अब उसे आमने सामने की फायरिंग में मार गिराया है. आरोपी की पहचान दिलीप रॉय के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक बीते गुरुवार को नाबालिग का शव मिलने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार की सुबह करीब 3:30 बजे गौरी ग्राम पंचायत क्षेत्र में छापेमारी की. इस दौरान आरोपी ने बिहार सीमा पार भागने की कोशिश की.

आमने सामने की हुई फायरिंग

पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे मार गिराया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 9 एमएम की पिस्टल बरामद की है. रायगंज पुलिस के मुताबिक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की बीते मंगलवार को साइकिल से घर से निकली और लापता हो गई थी. तीन दिन बाद उसका शव मिला. इसके बाद बच्ची के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ गैंगरेप की तहरीर दी थी.

यूपी की तर्ज पर बंगाल में एनकाउंटर

यूपी की तर्ज पर बंगाल में भी अपराध और अपराधियों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है. 26 अक्टूबर को बरुइपुर में मुठभेड़ हुई. इसमें नाबालिग से रेप एवं हत्या का आरोपी मारा गया था. फिर 27 अक्टूबर को शमशेरगंज में भाजपा कार्यकर्ता का हत्रोपी मारा गया. वहीं अब रायगंज में नाबालिग से रेप एवं हत्या का आरोपी मारा गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY