मंगलवार, 25 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
यशस्वी जायसवाल पर मंडराया ICC से लाइफ बैन का खतरा तो बचाव में आए कोच सितांशु कोटक, बताई किसकी थी लड़ाई में गलती​ | तंदूर की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर पर बनाए बाजार जैसे कुल्चे, पानी में होंगे तैयार​ | India vs Sri Lanka Test: Prasidh Krishna और Manav Suthar की घातक गेंदबाजी से बैकफुट पर श्रीलंका, जीत के करीब Team India​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

तंदूर की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर पर बनाए बाजार जैसे कुल्चे, पानी में होंगे तैयार​

रेस्टोरेंट जैसा कुलचा बनाना चाहते हैं, तो आपको न तो तंदूर की जरूरत पड़ेगी और न ही ओवन चाहिए. बस आप तवा पर ही इसे पानी के साथ स्टीम में पकाकर तैयार कर सकते हैं. कुलचा पानी में ही फूल जाएगा. इसके बाद आप इसे सीधी आंच पर सेकेंगे तो बिल्कुल मार्केट जैसा स्वाद आएगा. […]

रेस्टोरेंट जैसा कुलचा बनाना चाहते हैं, तो आपको न तो तंदूर की जरूरत पड़ेगी और न ही ओवन चाहिए. बस आप तवा पर ही इसे पानी के साथ स्टीम में पकाकर तैयार कर सकते हैं. कुलचा पानी में ही फूल जाएगा. इसके बाद आप इसे सीधी आंच पर सेकेंगे तो बिल्कुल मार्केट जैसा स्वाद आएगा. आप ये कुलचे रक्षाबंधन पर ट्राई कर सकते हैं और अपने घर आए मेहमानों को सर्व कर सकते हैं. इस रेसिपी को मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर किया है.

मसालेदार छोले के साथ नरम कुल्चे का कॉम्बिनेशन बहुत सारे लोगों का फेवरेट होता है. यही वजह है कि स्ट्रीट स्टॉल पर भी भीड़ लगी दिखाई देती है. फेस्टिव सीजन में आप इसे घर पर बनाकर तैयार करेंगे तो हर कोई आपकी तारीफ करता नजर आएगा. चलिए देख लेते हैं शेप अप्रूव रेसिपी.

इन्ग्रेडिएन्ट्स करें नोट

आटा लगाने के लिए

  • 1 ½ कप मैदा
  • 4 बड़े चम्मच दही
  • ½ छोटी चम्मच नमक
  • 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • ज़रूरत के अनुसार पानी

स्टफिंग के लिए

  • 100 ग्राम पनीर
  • 2 प्याज
  • ½ छोटी चम्मच अजवाइन
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च के फ्लेक्स
  • 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ अदरक
  • 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ लहसुन
  • 2 बड़े चम्मच कटा हुआ हरा धनिया

स्वादानुसार नमक

  • जरूरत के अनुसार देसी घी
  • कसूरी मेथी
  • कलौंजी

Getty Images

कुलचे बनाने की रेसिपी

  • आटा लगाने के लिए मैदे में नमक, बेकिंग पाउडर और दही मिलाएं और बहुत नरम आटा गूंथ लें.
  • आटे को गूंथते समय तेल डालें और तब तक गूंथे जब तक तेल अच्छी तरह मिल न जाए. अब इसे ढककर 1 घंटे के लिए रेस्ट करने दें.
  • स्टफिंग तैयार करने के लिए प्याज को बारीक काट लें, ½ छोटा चम्मच नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं। 10 मिनट के लिए अलग रख दें ताकि प्याज का पानी निकल जाए.
  • अब प्याज से सारा पानी निचोड़ लें.आलूओं को मैश करें, कद्दूकस किया हुआ पनीर, निचोड़ा हुआ प्याज और बाकी सभी इनग्रेडिएंट्स मिलाएं.
  • आटे को एक मिनट के लिए फिर से गूंथ लें और 6 बराबर लोइयों में बांट लें. स्टफिंग को भी 6 बराबर हिस्सों में बांट लें.
  • हर लोई में स्टफिंग भरें और ओवल आकार का कुलचा बेल लें. पानी से ब्रश करें और ऊपर से कलौंजी और कसूरी मेथी छिड़कें.
  • अब एक तवा गरम करें और उस पर ¼ कप पानी डालें, कुलचा रखें और तुरंत ढक दें.
  • कुलचे को अच्छी तरह फूलने दें. जब निचला हिस्सा गोल्डन हो जाए, तो उसे पलट दें और दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक पकाएं.
  • अब आंच से उतारें, घी लगाएं और ज्यादा कुरकुरा बनाने के लिए 3035 सेकंड तक सीधी आंच पर सेक लें और गरमागरम परोसें.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY