सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Gen Z से संवाद और 500 BLO से सीधी बात… विधानसभा चुनाव से पहले CEC ज्ञानेश कुमार का आज से यूपी दौरा​ | Amrawati Hospital Fire: महाराष्ट्र के अमरावती में सरकारी अस्पताल में लगी आग, शिशु वॉर्ड में भर्ती 39 नवजात में से 3 की मौत, चाइल्ड वॉर्ड वेंटिलेटर फटने से हुआ हादसा​ | 100% चार्ज के बाद भी कम हो रही है इलेक्ट्रिक कार की रेंज? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Tumbbad 2 Set Viral Photos: Alia Bhatt और Nawazuddin Siddiqui की एंट्री से बदलेगा फिल्म का रोमांच​

हालिए में बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस आलिया भट्ट को  ‘तुम्बाड 2’ के सेट पर देखा गया है। दरअसल, आलिया भट्ट जुलाई से ही इस लोककथा पर आधारित हॉरर फ्रेंचाइजी से आधिकारिक तौर पर जुड़ी हैं। एक्ट्रेस ने सेट पर नजर आने से फैंस के बीच इस मोस्ट अवेटेड सीक्वल को लेकर उत्साह और भी अधिक […]

हालिए में बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस आलिया भट्ट को  ‘तुम्बाड 2’ के सेट पर देखा गया है। दरअसल, आलिया भट्ट जुलाई से ही इस लोककथा पर आधारित हॉरर फ्रेंचाइजी से आधिकारिक तौर पर जुड़ी हैं। एक्ट्रेस ने सेट पर नजर आने से फैंस के बीच इस मोस्ट अवेटेड सीक्वल को लेकर उत्साह और भी अधिक बढ़ गया है। 
वायरल हो रहा है पोस्ट
इन दिनों सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ओवरसाइज्ड स्ट्रिप्स शर्ट के साथ कैजुअल लुक में नजर आ रही है। अभिनेत्री ने टीम के साथ तस्वीरें क्लिक करवाई। वायरल पोस्ट के मुताबिक, आलिया तल रहे शेड्यूल के लिए सेट पर पहुंची, जिसमें कथित रुप से एक नदी और एक पुराने किले के आसपास फिल्माए सीन्स नजर आ रहे थे। 
आलिया भट्ट के आने से क्या बदलेगा?
आलिया भट्ट की यह पहली हॉरर जॉनर फिल्म हो सकती है।  एक्ट्रेस शोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सात स्क्रीन शेयर करेंगी। आलिया के शामिल होने से कहानी में एक नया आयाम जुड़ेगा। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भी सीक्वल की कास्ट का मुख्य हिस्सा होने की पुष्टि की जा रही है।  मेकर्स ने फिल्म के दोनों किरदारों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उम्मीद की जा रही है सिद्दीकी का रोल मुख्य होगा। 
आलिया को लेकर क्या बोले मेकर्स?
मेकर्स द्वारा आलिया भट्ट के कास्ट में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि के बाद , शूटिंग शुरु हो रही है। शाह ने सोशल मीडिया पर पर एक्ट्रेस का वेलकम किया है और लिखा’तुंबाड की दुनिया बढ़ रही है, एक नया चैप्टर आकार ले रहा है। हम ‘तुम्बाड 2′ की कास्ट में आलिया भट्ट का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं।’
कब रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स के मुताबिक, शुरुआती शूटिंग के लिए मुंबई में करीब 78 एकड़ में फैला एक बड़ा सेट बनाया गया था, जिसे एक पूरे शहर जैसा रूप दिया गया। फिल्म के मेकर्स ने इसके लिए 3 दिसंबर, 2027 की थिएटर रिलीज डेट का ऐलान किया है।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY