गुरुवार, 12 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: अलीगढ़ में कल्याण सिंह के घर डबल सेलिब्रेशन, पोतों की सगाई में शामिल होंगे 80 हजार मेहमान, 1000 लोग तैयार करेंगे खाना​ | CM Mohan Yadav Uttarakhand Visit: देवभूमि उत्तराखंड की CM मोहन यादव ने की तारीफ, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर दिया बड़ा बयान​ | ‘मुझसे शादी करो…’ कहकर ट्रक के आगे खड़ी हो गई युवती, कानपुर में प्रेम प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

डॉक्टर की दवा से इनकार, झाड़-फूंक पर भरोसा; पत्नी समझाने आई तो कुदाल से काट डाला​

बिहार के खगड़िया में एक बार फिर तंत्रमंत्र के चक्कर एक परिवार तबाह हो गया है. यहां लंबे समय से बीमार रहे एक व्यक्ति को झाड़ फूंक पर भरोसा था. जबकि उसकी पत्नी चाहती थी कि अस्पताल में ठीक से इलाज हो. इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ. इस दौरान युवक ने गुस्से […]

बिहार के खगड़िया में एक बार फिर तंत्रमंत्र के चक्कर एक परिवार तबाह हो गया है. यहां लंबे समय से बीमार रहे एक व्यक्ति को झाड़ फूंक पर भरोसा था. जबकि उसकी पत्नी चाहती थी कि अस्पताल में ठीक से इलाज हो. इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ. इस दौरान युवक ने गुस्से में आकर कुदाल से काटकर पत्नी की हत्या कर दी. वारदात की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वारदात के बाद खगड़िया समेत आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में मामला अंध विश्वास के परिणाम के रूप में सामने आया है. मामला खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में संझौती गांव का है. मृत महिला की पहचान इस गांव में रहने वाली उषा देवी पत्नी गजेंद्र राम उर्फ लोधाय के रूप में हुई है. पुलिस की पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी.

झाड़ फूंक को अंधविश्वास बताने पर किया हमला

स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी के दिमाग का इलाज चल रहा था, लेकिन वह दवा नहीं खाना चाहता. बल्कि उसकी जगह पर झाड़ फूंक और तंत्र मंत्र कराना चाहता था. उसकी पत्नी ने इसे अंधविश्वास बताकर दवा खिलाने का प्रयास किया तो आरोपी पत्नी से नाराज हो गया. बल्कि इसी बात पर वह आपे से बाहर हो गया. देखते ही देखते उसने घर में रखी कुदाल उठाई और ताबड़तोड़ वारकर पत्नी की हत्या कर दी.

आरोपी अरेस्ट, जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में वारदात को कबूल लिया है. उधर, पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया है. अलौली थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी सामने आई है. उसे अरेस्ट कर मामले की जांच तेज कर दी गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY