शनिवार, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Rishabh Pant ने रचा इतिहास, Ben Stokes को पछाड़ WTC में जड़े रिकॉर्ड 89 छक्के​ | Lucknow BJP leader Missing Case: 39 दिन से लापता लखनऊ के BJP नेता का सुराग नहीं, सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक पहुंची शिकायत​ | Delimitation 2026: परिसीमन से कैसे बदलेगा देश का सियासी नक्शा? अर्जुन राम मेघवाल ने मैप से समझाया सीटों का गणित, 543 से बढ़कर 816 हो सकती हैं सीटें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर सामाजिक संपर्क बैठक का आयोजन, किन मुद्दों पर हुई चर्चा​

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास पर सामाजिक संपर्क बैठक शुरू हो गई है. बीजेपी की सामाजिक संपर्क बैठक का स्लोगन अनेक समाज, एक परिवार रखा गया है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. यह सामाजिक संपर्क बैठक […]

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास पर सामाजिक संपर्क बैठक शुरू हो गई है. बीजेपी की सामाजिक संपर्क बैठक का स्लोगन अनेक समाज, एक परिवार रखा गया है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. यह सामाजिक संपर्क बैठक राजभवन कॉलोनी स्थित डिप्टी सीएम के सरकारी आवास पर हो रही है.

धारकर, सोनकर, धानुक और स्वर्ण समाज समेत प्रदेश भर से आए अलगअलग समाज के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया. भाजपा के पूर्व सांसद विनोद सोनकर समेत कई वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद हैं. सामाजिक संपर्क बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास और उपलब्धियों पर चर्चा हो रही है. बैठक में ब्रजेश पाठक ने कहा कि सभी समाजों के नेतृत्वकर्ताओं को लेकर बीजेपी ने यह बैठक बुलाई है.

ब्रजेश पाठक बोले 25 करोड़ लोगों का परिवार है यूपी

ब्रजेश पाठक ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश 25 करोड़ लोगों का एक बड़ा परिवार है. पिछले 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास की नई कहानी लिखी है. यूपी के लॉ एंड ऑर्डर को बेहतर बनाने में सरकार ने सफलता हासिल की है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने में सफलता मिली है. सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर गरीब कल्याण योजनाओं ने हर परिवार का दिल जीता है.

प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का दावा

पाठक ने कहा कि तीसरी बार प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश में फिर सरकार बनाएंगे. सामाजिक संपर्क बैठक में परिवार की तरह बैठकर चर्चा और सामूहिक भोजन करेंगे सभी समाजों के लोग.

सपा की प्रत्याशी सूची पर ब्रजेश पाठक ने हमला बोलते हुए कहा कि यह केवल तुष्टीकरण की राजनीति के तहत जारी की गई सूची है. सपा का सर्व समाज से कोई लेनादेना नहीं है. उसने सर्व समाज में अपना महत्व खो दिया है.

ब्रजेश पाठक ने कहा कि बीजेपी जनजन की पार्टी बन चुकी है, प्रधानमंत्री मोदी को सभी समाजों का आशीर्वाद मिल रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY