रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
RBI UDGAM Portal: पुराने बैंक खाते में फंसा है आपका भूला हुआ पैसा? घर बैठे मिनटों में ऐसे लगाएं पता​ | UP चुनावः सीट शेयरिंग के लिए सपा की तैयारी, बातचीत के लिए बनाई कमेटी, जानें किसे मिला डील का जिम्मा​ | Hathras Road Accident: हाथरस में दर्दनाक हादसा, बारात में जा रहे परिवार के टेंपो को बस ने रौंदा, 2 सगी बहनों समेत 4 की मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मुगल बादशाह कहां-कहां से मंगाते थे सोना-चांदी? गिरती कीमतों के बीच उठा सवाल​

शादियों के सीजन के बावजूद देश में सोनाचांदी की दरों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इसी महीने धनतेरस पर 24 कैरट का 10 ग्राम सोना 1.46 लाख से ऊपर बिका और चांदी 1.90 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास थी. 20 नवंबर को वही सोना 1.30 लाख प्रति दस ग्राम एवं चांदी […]

शादियों के सीजन के बावजूद देश में सोनाचांदी की दरों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इसी महीने धनतेरस पर 24 कैरट का 10 ग्राम सोना 1.46 लाख से ऊपर बिका और चांदी 1.90 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास थी. 20 नवंबर को वही सोना 1.30 लाख प्रति दस ग्राम एवं चांदी 1.50 लाख प्रति किलो ग्राम के भाव पर उपलब्ध थी. जानकारों की मानें तो सोनाचांदी के दाम अभी और नीचे आएंगे. सोने और चांदी की मांग को पूरा करने के लिए इसे विदेशों से भी इसे मंगाया जाता है. भारत में दूसरे देशों से सोना और चांदी मंगाने का ट्रेंड मुगलों के दौर में भी रहा है.

आइए, इसी बहाने समझते हैं कि मुगल बादशाह कितने देशों से सोनाचांदी मंगवाते थे? कहांकहां इस्तेमाल करते थे? यह भी जानेगे कि मुगल शासक इन धातुओं का इस्तेमाल व्यापार में भी करते थे?

मुगलों के दौर में सोनेचांदी का आयात

मुगल दौर की चमकदमक के पीछे केवल भारत की संपदा नहीं थी. समुद्र और जमीन के रास्तों से सोनाचांदी बड़ी मात्रा में भारत पहुंचता था. यह धातु राजकोष, सिक्कों, बाजार और दूरदराज के व्यापार के लिए जरूरी थी. इसलिए मुगल भारत को केवल सोनाचांदी खर्च करने वाला साम्राज्य कहना अधूरा होगा. वह अंतरराष्ट्रीय व्यापार में धातु प्राप्त करने और उसे अर्थव्यवस्था में चलाने वाला बड़ा केंद्र भी था. इतिहासकार नजफ हैदर ने अपने शोध में पाया है कि 16 वीं सदी के आखिरी दशकों से मुगल साम्राज्य दुनिया में विदेशी बुलियन का सबसे बड़ा आयातक बन गया था. उनके अनुसार, उस समय मिंग चीन को छोड़कर कोई दूसरा साम्राज्य भारत जितना विदेशी बुलियन नहीं ले रहा था.

सोना और चांदी.

कितने देशों से आता था सोनाचांदी?

आज की तरह ही उस समय भी सोनाचांदी एवं अन्य धातु अक्सर एक देश से सीधे भारत नहीं आता था. वह कई बंदरगाहों, व्यापारियों और बाजारों से होकर गुजरता. इसलिए इतिहासकार स्रोतों को बंदरगाहों और व्यापारिक मार्गों के नाम से दर्ज करते हैं, न कि केवल आज के देशों की सीमा के अनुसार. यूं भी मुगल काल में देश की सीमाएं आज की तरह नियमकानून से नहीं बंधी थीं. जिसकी लाठी, उसकी भैंस टाइप मामला चल रहा था. फिर भी यह तय है धातु भारत तक मुख्य रूप से दो रास्तों से पहुंचता. पहला समुद्री रास्ता था. इसमें लाल सागर और फारस की खाड़ी के बंदरगाह महत्वपूर्ण थे. दूसरा जमीन का रास्ता था, जो ईरान और मध्य एशिया के व्यापारिक केंद्रों से होकर भारत तक पहुंचता था.

यूरोपीय कंपनियों ने भी आजमाया था हाथ

यूरोपीय व्यापारिक कंपनियां भी 17वीं सदी में सोनाचांदी लाने लगीं. इनमें अंग्रेज और डच कंपनियां प्रमुख थीं. फ्रांसीसी कंपनी की भूमिका भी थी, लेकिन तुलनात्मक रूप से सीमित थी. इसलिए यह कहना ज्यादा सही होगा कि मुगल भारत को कई देशों और क्षेत्रों से धातु मिलती थी, पर हर धातु की यात्रा एक ही देश से सीधे भारत तक नहीं होती थी. अमेरिका से निकली चांदी यूरोप पहुंचती, फिर वहां से अलगअलग व्यापारिक रास्तों से एशिया और भारत आती थी. ईरान, उस्मानी क्षेत्रों, लाल सागर के बंदरगाहों और यूरोपीय कंपनियों के व्यापारिक नेटवर्क इस आवाजाही में शामिल थे.

यूरोपीय व्यापारिक कंपनियां भी 17वीं सदी में सोनाचांदी लाने लगीं थीं. फोटो: AI Generated

भारत में धातु क्यों आती थी?

मुगल भारत कपड़ा, रेशम, नील, मसाले और कई तरह के हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध था. विदेशी व्यापारी इन सामानों को खरीदना चाहते थे. लेकिन भारत में विदेश से आने वाले सामानों की मांग, भारत से बाहर भेजे जाने वाले माल की तुलना में कम थी. इसलिए व्यापार का भुगतान अक्सर सोनाचांदी देकर किया जाता था. इसे आज की बाजार भाषा में बॉरटर सिस्टम कहा जा सकता है. व्यापारी विदेशी सिक्के या चांदी भारत लाते. फिर वे उस धातु से भारतीय माल खरीदते. भारतीय वस्त्र और अन्य सामान पश्चिम एशिया, यूरोप और एशिया के दूसरे बाजारों में बिकते थे. इतिहास के एक अन्य शोधकर्ता ओम प्रकाश के अध्ययन में भी यूरोपीय कंपनियों के व्यापार और भारतीय टकसालों के संबंध को समझाया गया है.

सोनाचांदी का इस्तेमाल कहां होता था?

मुगल काल में सोनाचांदी का सबसे बड़ा इस्तेमाल सिक्के बनाने में होता था. मुगल शासन में सोने, चांदी और तांबे के सिक्के प्रचलित थे. सोने के सिक्के को मुहर और चांदी के सिक्के को रुपया कहा जाता था. तांबे का दाम या पैसा छोटे लेनदेन में काम आता था. 17वीं सदी में चांदी का रुपया व्यापार और करवसूली में विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो गया. विदेशी चांदी को सीधे बाजार में चलाने के बजाय अक्सर टकसाल में भेजा जाता था. वहां उसे तौला जाता और मुगल मानक के अनुसार सिक्के ढाले जाते थे. राज्य की टकसालें सिक्कों का वजन और शुद्धता तय करती थीं. व्यापारी, सर्राफ और अन्य धातुमालिक भी धातु देकर सिक्के बनवा सकते थे. इस व्यवस्था से अलगअलग इलाकों में चलने वाली मुद्रा को एक व्यापक बाजार से जोड़ने में मदद मिली.

मुगल बादशाह अकबर.

सिक्कों से इतर भी होता था सोनाचांदी का इस्तेमाल

शाही परिवार, अमीर सरदार और व्यापारी आभूषण तथा मूल्यवान वस्तुएं बनवाने में भी सोनाचांदी का उपयोग करते थे. बड़े लेनदेन, राजस्व भुगतान, व्यापारिक सौदों और धन जमा रखने में भी कीमती धातु उपयोगी थी. फिर भी यह ध्यान रखना चाहिए कि हर आयातित धातु सीधे शाही खजाने में नहीं जाती थी. उसका बड़ा हिस्सा व्यापारियों और बाजारों के जरिए अर्थव्यवस्था में घूमता था.

क्या मुगल सोनाचांदी से व्यापार करते थे?

विदेशी बुलियन व्यापार का भुगतान करने का एक माध्यम था. यूरोपीय कंपनियां भारत में कपड़ा और अन्य वस्तुएं खरीदने के लिए चांदी लाती थीं. भारतीय व्यापारी भी पश्चिम एशिया और दूसरे क्षेत्रों के साथ व्यापार करते थे. माल बेचकर मिले धन से वे नए व्यापारिक चक्र शुरू करते थे.

शिरीन मूस्वी की किताब द ईकोनामी ऑफ द मुगल एम्पायर में विदेशी व्यापार को मुगल अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया है. पुस्तक बुलियन और घोड़े प्रमुख आयातों में थे, जबकि कपड़ा प्रमुख निर्यात था. मूस्वी यह भी बताती हैं कि विदेशी व्यापार ने शहरी उत्पादन और कारीगरी को बढ़ावा दिया. इस व्यापार से बुनकरों, रंगरेजों, धातुकर्मियों, जहाजमालिकों, दलालों और सर्राफों को काम मिलता था. बंदरगाहों और बाजारों में गतिविधि बढ़ती थी. जब विदेशी चांदी टकसालों में पहुंचती, तो उससे सिक्के बनते और वे कर, वेतन, खरीदबिक्री तथा रोजमर्रा के लेनदेन में इस्तेमाल होते थे.

मुगल बादशाह औरंगजेब.

क्या सारी धातु विदेश से ही आती थी?

कीमती धातुओं के घरेलू उत्पादन की तुलना में विदेशी व्यापार अधिक महत्वपूर्ण था. ओम प्रकाश के शोध में मुगल भारत के सोने और चांदी की आपूर्ति के लिए विदेशी स्रोतों पर भारी निर्भरता का उल्लेख है. नजफ हैदर के अध्ययन में अलगअलग वर्षों और मार्गों के आधार पर धातु के आयात का अनुमान दिया गया है. फिर भी उनसे यह साफ होता है कि भारत का व्यापारिक संतुलन कीमती धातु को यहां खींचता था. भारत विदेशी बाजारों को सामान बेचता था और बदले में बड़ी मात्रा में चांदी तथा कुछ सोना प्राप्त करता था.

इस तरह कहा जा सकता है कि मुगल बादशाहों के दौर में सोनाचांदी कई व्यापारिक क्षेत्रों से भारत पहुंचता था. लाल सागर, फारस की खाड़ी, ईरान और यूरोपीय कंपनियों के रास्ते इस आवाजाही में शामिल थे. धातु का इस्तेमाल सिक्के ढालने, व्यापार का भुगतान करने, राजस्व और बड़े लेनदेन में तथा आभूषण बनाने में होता था. मुगल भारत केवल विदेशी चांदी का भंडार नहीं था. वह कपड़ा और अन्य सामान बेचकर धातु अर्जित करता था. यही सोनाचांदी फिर बाजार, टकसाल और व्यापार के रास्ते साम्राज्य की अर्थव्यवस्था में घूमता रहता था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY