सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Tiruchirappalli Car Accident: तमिलनाडु में दर्दनाक हादसे में 8 की मौत! PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान​ | पैसे होने के बाद भी हर कोई नहीं खरीद पाएगा ये कार! सिर्फ 20 लोगों को मिलेगा मालिक बनने का मौका​ | लखनऊ में पति की बेरहमी से हत्या: पहले ईंट से सिर फोड़ा, फिर मुंह में कपड़ा ठूंस प्रेमी संग मिलकर पैरों से घोंटा गला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रूपमती गाती तो बादल घिरते, बाजबहादुर गाता तो दिये जल जाते… मांडू की वो प्रेम कहानी जो अकबरनामा में दर्ज हुई​

सुल्तान उसके गाने पर रीझ गया. वह मल्हार गाती तो बादल घिर जाते. उधर सुल्तान राग दीपक गाता तो दिये जल जाते. मांडू की पहाड़ियों की दो इमारतें इस प्रेमकहानी की गवाह हैं. एक बाजबहादुर का महल. दूसरी रूपमती का मंडप. सुल्तान को रूपमती का गाना सुने बिना चैन नहीं. रूपमती को नर्मदा के दर्शन […]

सुल्तान उसके गाने पर रीझ गया. वह मल्हार गाती तो बादल घिर जाते. उधर सुल्तान राग दीपक गाता तो दिये जल जाते. मांडू की पहाड़ियों की दो इमारतें इस प्रेमकहानी की गवाह हैं. एक बाजबहादुर का महल. दूसरी रूपमती का मंडप. सुल्तान को रूपमती का गाना सुने बिना चैन नहीं. रूपमती को नर्मदा के दर्शन के बिना सब अधूरा लगता . गीतसंगीत की चैन भरी जिंदगी की उम्र लंबी नहीं रही.

मुगल फौज ने हमला किया. सुल्तान को पीछे हटना पड़ा. रूपमती ने अस्मत बचाने के लिए जान दे दी. इतिहास के पन्नों से पढ़िए रूपमती और बाजबहादुर की सच्ची कहानी, जिसे अकबर के दरबारी इतिहासकार अबुल फजल ने अपनी किताब “अकबरनामा” में भी दर्ज किया है.

संगीत का दीवाना मालवा का सुल्तान

सोलहवीं सदी के मध्य. मालवा सल्तनत की राजधानी थी मांडू. विंध्य की पहाड़ियों पर बसा मांडू अपने किलों, महलों, तालाबों और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए मशहूर था. 155455 में बाजबहादुर गद्दी पर बैठा. उसका असली नाम मलिक बायजीद बताया जाता है. वह शुजात खां का बेटा था. सुल्तान बनने के बाद वह बाजबहादुर के नाम से जाना गया. उसका कुछ अलग मिजाज था. शिकार का शौक था. लेकिन सबसे बड़ा जुनून संगीत था. खुद बहुत अच्छा गायक था. रागरागिनियों की समझ रखता था. गायक, नर्तक और संगीतकारों का कद्रदान था. ये सब उसके दरबार की रौनक थे. लेकिन शायद अभी कुछ अधूरा था. उसकी जिंदगी में एक ऐसी प्रेमिका जुड़ने वाली थी, जो उसके संगीत के जुनून को नई लय और जिंदगी में मस्ती के नए रंग घोलने वाली थी.

बाजबहादुर. फोटो: AI Generated

जंगल में मिली वह अल्हड़

सुल्तान से उसकी मुलाकात दिलचस्प तरीके से हुई. वह शिकार करने गया था और जंगल में एक अल्हड़ के कंठ से फूटे गीत ने उसे खुद शिकार बना लिया. आवाज कानों में इतना मिठास घोलने वाली थी कि सुल्तान शिकार भूल आवाज का पीछा करते हुए वह उस जगह पहुंचा जहां बैठी एक युवती अपनी सहेलियों बीच गा रही थी. वह रूपमती थी. वह सिर्फ सुंदर नहीं थी. आवाज में बला की कशिश और जादू था.

कहा जाता था कि वह जब मल्हार गाती तो बादल घिर जाते. उसे हिंदी कविता लिखने का भी शौक था. बाजबहादुर ने देखा और पहली नजर में उसे दिल दे बैठा. रूपमती से अपने साथ मांडू चलने की गुजारिश की. रूपमती ने एक शर्त रखी. वह नर्मदा नदी की भक्त थी. नर्मदा के दर्शन उसके लिए रोज की पूजा का हिस्सा थे. कहा मांडू तभी जाएगी जब वहां से रोज नर्मदा के दर्शन हो सकें.

मांडू की पहाड़ी पर प्रेम की इमारतें

सुल्तान ने उसे भरोसा दिया. मांडू की ऊंची पहाड़ी पर एक मंडप बनवाया. वहां से रूपमती को नर्मदा के दर्शन होते थे. यह मंडप आज भी रूपमती मंडप के नाम से जाना जाता है. वहां से नीचे फैली नर्मदा घाटी का नजारा दिखाई देता है. बरसात के दिनों में आसपास की पहाड़ियां और घाटियां हरियाली से भर जाती हैं. दूसरी तरफ बाजबहादुर का महल था. दोनों इमारतों के बीच रेवा कुंड भी है.

रूपमती. फोटो: AI Generated

लोककथा के मुताबिक, बाजबहादुर ने रूपमती के लिए इस कुंड का भी निर्माण कराया था ताकि उसके मंडप तक पानी पहुंच सके. मांडू में आज भी इन तीनों जगहों को रूपमती और बाजबहादुर के प्रेम से जोड़कर देखा जाता है. रूपमती कौन थी? कुछ कहानियों में उसे चरवाहे की बेटी बताया गया. कहीं राजपूत परिवार की युवती. कुछ कथाओं में उसके पिता का नाम थान सिंह मिलता है. अन्य किसी परिवार से भी उसका संबंध हो सकता है. इनमें कोई एक ही सच हो सकता है. पर जहां तक रूपमती की वास्तविकता का संबंध है, वह असंदिग्ध है.

महलमंडप किसने बनवाया ?

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अभिलेखों में दर्ज जानकारी के मुताबिक, बाजबहादुर के महल के प्रवेश द्वार पर लगे फारसी अभिलेख में इसका निर्माण 1508 में मालवा के सुल्तान नासिरुद्दीन खिलजी के समय का बताया गया है. यानी यह बाजबहादुर के शासन से पहले का है. बाजबहादुर ने इसमें मरम्मत और बदलाव जरूर कराए थे.

इसी तरह रूपमती मंडप की मूल इमारत भी उसके समय से पुरानी मानी जाती है. संभव है कि पहले इसका इस्तेमाल सैनिक निगरानी चौकी के रूप में होता रहा हो. इसका मतलब यह नहीं कि रूपमती और बाजबहादुर का रिश्ता काल्पनिक था. लेकिन इतना जरूर है कि आज जिन इमारतों को उनकी प्रेमकहानी से जोड़ा जाता है, उनका पूरा निर्माण उन्हीं के लिए हुआ था, इसका पक्का प्रमाण नहीं है.

मांडु में बना रूपमती का मंडप.

संगीत की महफिलें और प्रेम के गीत

गीतसंगीत ने बाजबहादुर और रूपमती को मिलाया. एकदूसरे को खूब प्रेम किया. लेकिन इतिहास में उन्होंने पहचान सिर्फ अपनी प्रेम कहानी से नहीं बनाई. प्रेमी युगल के तौर पर नहीं बनाई. दोनों संगीत के अपने हुनर के लिए याद किये जाते हैं. बाजबहादुर राग दीपक में निपुण था. रूपमती राग मल्हार में बेजोड़ थी. कहानियां तो यहां तक कहीसुनाई जाती हैं कि बाजबहादुर जब राग दीपक गाता तो दीये जल उठते थे.

रूपमती मल्हार गाती तो बादल घिर जाते और बारिश होने लगती थी. इसे प्रशंसकों की अतिशयोक्ति माना जा सकता है , लेकिन इससे यह जरूर पता चलता है कि उनके गायन ने सुनने वालों को कितना मोहित कर रखा था. रूपमती की गायकी और हिंदी कविता का जिक्र अबुल फजल ने अकबरनामा में किया है. उसने बाजबहादुर के रूपमती से बहुत प्रेम की भी चर्चा की है.

अहमियत का सबूत

अबुल फजल, अकबर के दरबार का इतिहासकार था और उसका रूपमती और बाजबहादुर के बारे में लिखा जाना, उनकी अहमियत का सबूत है.रूपमती के लिखे कई हिंदी गीत और पद भी मशहूर हैं. इनका अनुवाद फारसी और अंग्रेजी में भी छपा. 1599 में अहमदउलउमरी ने बाजबहादुर और रूपमती की प्रेमकथा को गीतों और किस्सों की शक्ल में पेश किया. इसने रूपमती बाजबहादुर की प्रेमकहानी को काफी शोहरत दिलाई.

मुगल बादशाह अकबर.

अकबर की नजर मालवा पर

वो प्रेम कहानी ही क्या जिसमें कोई खलनायक न हो? बादशाह अकबर की नजर मालवा राज्य पर थी. दिल्ली और आगरा में मुगल सत्ता मजबूत हो रही थी. अकबर अपने साम्राज्य का विस्तार कर रहा था. मालवा रणनीतिक और आर्थिक दोनों लिहाज से खास था. बाजबहादुर संगीत और शिकार का शौक अपने राज्य की सैन्य तैयारियों के लिए भारी पड़ा. 1561 में अकबर की फौज ने मालवा के लिए कूच किया. कमान आदम खां के हाथ में थी. उसके साथ पीर मुहम्मद भी था. सारंगपुर के पास दोनों फौजों के बीच मुकाबला हुआ.

बाजबहादुर की फौज के पैर उखड़ गए. सुल्तान बाजबहादुर को मैदान छोड़कर भागना पड़ा. मांडू और मालवा पर मुगलों का कब्जा हो गया. यह वह मोड़ था जहां बाजबहादुर और रूपमती की प्रेमकहानी ने त्रासदी का रूप ले लिया. अबुल फजल ने अकबरनामा में इस हमले के दौरान हुई घटनाओं को दर्ज किया है. उसने लिखा कि बाजबहादुर के भागने के बाद उसके खजाने और हरम पर मुगल सेना का कब्जा हो गया. रूपमती को भी खोजा जा रहा था.

अगलबगल दोनों की कब्र

अबुल फजल के मुताबिक, रूपमती की देखभाल के लिए छोड़े गए एक सैनिक ने उसे तलवार से कई घाव दिए थे. वह लगभग मरणासन्न हो गई थी. इसके बाद जब आदम खां को उसके बारे में पता चला तो उसने उसे अपने कब्जे में लेने की कोशिश की. जब रूपमती को लगा कि उसकी इज्जत खतरे में पड़ सकती है तो उसने जहर पी लिया.

इतिहासकार खाफी खां के मुताबिक आदम खां, रूपमती से शादी करना चाहता था. रूपमती ने पहले उसे टालने की कोशिश की. जब उसे लगा कि जबरदस्ती की जा सकती है तो उसने मौत को चुना. इस कहानी में रूपमती के आखिरी समय के बारे में लिखा गया कि उसने दासियों से कहा कि आदम खां को मिलने का समय दे दिया जाए. फिर उसने स्नान किया. सबसे सुंदर कपड़े पहने. इत्र लगाया. अपने बिस्तर पर लेट गई. जब आदम खां वहां पहुंचा तो वह मर चुकी थी. उसने जहर पी लिया था.

रूपमती की मौत के साथ बाजबहादुर की कहानी खत्म नहीं हुई. मालवा से भागकर वह खानदेश की ओर चला गया. कुछ समय बाद फिर सेना जुटाई. मुगलों से मुकाबला करने की कोशिश की. कुछ सफलताएं मिलीं. लेकिन मालवा को फिर हासिल नहीं कर सका. बाद में अकबर की अधीनता स्वीकार करने को मजबूर हुआ. मुगल दरबार का हिस्सा बना. संगीत के हुनर ने उसे वहां भी पहचान दी. पर रूपमती तो हमेशा के लिए बिछुड़ चुकी थी.

बाजबहादुर ने अपनी मौत से पहले इच्छा जताई थी कि उसे रूपमती के पास ही दफनाया जाए. सारंगपुर में दोनों की कब्रों को इस कहानी से जोड़ा जाता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY