सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Shardiya Navratri Day 3: मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, मंत्र और आरती​ | मंदिरों ने बदल दिया भारत का ट्रैवल मैप? गोवा-मनाली से आगे केदारनाथ, काशी और कैंची धाम​ | SIR Controversy: प्रधानमंत्री पर भी केस हो सकता है, चुनाव आयुक्तों को छूट क्यों ? AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने की कानून वापस लेने की मांग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

डाइट कोक की चुस्की हुई महंगी! अब इतने रुपए की मिलेगी कैन, क्यों हुआ इजाफा​

अगर आप डाइट कोक के शौ​कीन है तो अब इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. दिल्लीNCR, मुंबई, बेंगलुरु और गोवा जैसे मार्केट में कोकाकोला के कुछ बॉटलर और आसपास के रिटेलर्स ने डाइट कोक की कीमतें बढ़ा दी हैं. सप्लाई में लगातार कमी और कैन बनाने में इस्तेमाल होने वाले एल्युमीनियम […]

अगर आप डाइट कोक के शौ​कीन है तो अब इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. दिल्लीNCR, मुंबई, बेंगलुरु और गोवा जैसे मार्केट में कोकाकोला के कुछ बॉटलर और आसपास के रिटेलर्स ने डाइट कोक की कीमतें बढ़ा दी हैं. सप्लाई में लगातार कमी और कैन बनाने में इस्तेमाल होने वाले एल्युमीनियम की कीमतों में सालाना 30 फीसदी की बढ़ोतरी के कारण, 330 एमएल कैन की कीमत 50 रुपए से बढ़कर 70 रुपए हो गई है. ऐसा तब हो रहा है जब कोकाकोला के अपने प्लांट में बने डाइट कोक कैन पर अभी भी 50 रुपए की कीमत छपी हुई है.

जुलाई में भी बढ़ी थी कीमत

कोकाकोला के एक इंडिपेंडेंट बॉटलर ने कहा कि हां, हम अब डाइट कोक के 330 ml कैन 70 रुपए में बेच रहे हैं. एल्युमीनियम कैन की कीमतों में बढ़ोतरी को लंबे समय तक नहीं झेला जा सकता. इस साल की शुरुआत में वेस्ट एशिया में युद्ध के कारण एल्युमीनियम कैन की सप्लाई में भारी कमी आई और कीमतें बढ़ गईं. इसका असर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले शुगरफ्री ड्रिंक पर भी पड़ा.

कंपनी ने इस साल जुलाई में 300ml कैन की जगह 50 रुपए में डाइट कोक के बड़े 330ml कैन पेश किए थे. कोकाकोला के एक प्रवक्ता ने ईटी की रिपोर्ट में ईमेल के जवाब में कहा कि भारतीय नियमों के अनुसार, हमारे सभी ट्रेड पार्टनर को हमारी सलाह है कि वे पैक पर छपी MRP के हिसाब से ही कीमत लें. उन्होंने कहा कि अलगअलग ग्राहकों की जरूरतों और मौकों के हिसाब से डाइट कोक बाजार में कई कीमतों पर उपलब्ध है.

ब्लिंकइट और जेप्टो पर कीमत 50 रुपए

बेवरेज इंडस्ट्री के एक सीनियर एग्जीक्यूटिव ने कहा कि इंडिपेंडेंट बॉटलर्स और रिटेलर्स जो कीमतें तय करते हैं, उस पर कंपनी का कोई कंट्रोल नहीं होता. कीमतें बढ़ाने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि पिछले एक साल में जीरोकैलोरी ड्रिंक की मांग दोगुनी हो गई है. ब्लिंकइट और जेप्टो जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 330 ml के डाइट कोक कैन अभी भी 50 रुपए में बिक रहे हैं. हालांकि, अलगअलग शहरों के यूजर्स इंस्टाग्राम और X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर पोस्ट कर रहे हैं कि ऑफलाइन स्टोर और सुपरमार्केट में 330 ml के डाइट कोक कैन के लिए उनसे 70 रुपए लिए जा रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY