शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
अब एक ही जगह दिखेगा निवेश का पूरा हिसाब! आरबीआई की नई पहल से म्यूचुअल फंड​ | World Cup 2027 में South Africa के युवा खिलाड़ी दिखाएंगे कमाल, Imran Tahir ने जताया भरोसा​ | मोहन बागान का ऐतिहासिक धमाका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Nana Patekar Antim Sanskar : आज शाम पुणे में होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, मुंबई में इंडस्ट्री रखेगी प्रेयर मीट​

Nana Patekar Antim Sanskar : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस और फिल्म जगत से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि […]

Nana Patekar Antim Sanskar : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस और फिल्म जगत से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज शाम पुणे में किया जाएगा। पुणे के जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी ने इसकी जानकारी दी है।

पुणे में होगा अंतिम संस्कार

पुणे के जिलाधिकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पुणे के पास डोणजे गांव स्थित उनके घर पर किए जाने की तैयारी है। अंतिम संस्कार आज शाम होने की संभावना है। हालांकि, प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं, लेकिन अंतिम फैसला नाना पाटेकर के परिवार की ओर से ही लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  

मुंबई में रखी जाएगी प्रेयर मीट

नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की ओर से प्रेयर मीट रखे जाने की भी जानकारी सामने आई है। इसमें बॉलीवुड के कई कलाकार और नाना के करीबी दोस्त एवं सहयोगी उनके साथ बिताए पलों को याद कर सकते हैं। नाना पाटेकर ने अपने लंबे करियर में अभिनय के साथसाथ थिएटर और सामाजिक कार्यों में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से सिनेमा जगत ने एक बेहतरीन अभिनेता और प्रभावशाली शख्सियत को खो दिया है। 

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY