मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
कैसे प्लेग ने यूरोप को उजाड़ दिया था? रूस की खबरों के बीच जानें ब्लैक डेथ की पूरी कहानी​ | Open Demat Account: Share Market में निवेश करना चाहते हैं तो डिमैट अकाउंट खोलने की जानिए पूरी प्रक्रिया​ | डॉलर की दादागिरी से सहमा सर्राफा बाजार, दिल्ली में सोना की कीमत में गिरावट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Honda City को टक्कर देने ₹9.99 लाख में आई धांसू कार, मिलेगा सीट मसाज जैसा फीचर​

स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी सबसे पॉपुलर सेडान कार स्लाविया का अपडेटेड मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹9.99 लाख है. नई स्लाविय में सबसे बड़ा बदलाव 1.0लीटर TSI पेट्रोल इंजन के साथ नया 8स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है. भारत में इस कार का मुकाबला, होंडा सिटी, हुंडई वरना […]

स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी सबसे पॉपुलर सेडान कार स्लाविया का अपडेटेड मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹9.99 लाख है. नई स्लाविय में सबसे बड़ा बदलाव 1.0लीटर TSI पेट्रोल इंजन के साथ नया 8स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है. भारत में इस कार का मुकाबला, होंडा सिटी, हुंडई वरना और फॉक्सवैगन वर्टस जैसी कारों से होता है.

कंपनी के मुताबिक, इस इंजन के साथ 8स्पीड ऑटोमैटिक देने वाली यह सेगमेंट की पहली कार है. स्कोडा ने अपडेटेड स्लाविया को 6 वेरिएंट में लॉन्च किया है. इनमें Classic, Classic+, Signature, Sportline, Prestige और Monte Carlo शामिल हैं. नई कार की कीमत ₹18.84 लाख एक्सशोरूम तक जाती है. कंपनी के मुताबिक, ग्राहकों को इसकी डिलीवरी अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी.

8स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स सबसे बड़ा बदलाव

नई स्लाविया Slavia में 1.0लीटर TSI पेट्रोल इंजन के साथ नया 8स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जोड़ा गया है. यह इंजन पहले की तरह 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ भी उपलब्ध रहेगा. वहीं, ज्यादा पावर वाले 1.5लीटर TSI इंजन के साथ 7स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. कंपनी का दावा है कि 1.0लीटर TSI इंजन के साथ 8स्पीड ऑटोमैटिक देने वाली स्लाविया अपने सेगमेंट की पहली कार है.

लुक में भी किए गए बदलाव

अपडेटेड स्लाविया के डिजाइन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं. इसमें नए डिजाइन के LED हेडलैंप और LED टेललैंप दिए गए हैं. पीछे सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर भी मिलते हैं. इसके अलावा कार में नई डिजाइन की ग्रिल और नए अलॉय व्हील दिए गए हैं. Monte Carlo वेरिएंट को ब्लैक एक्सटीरियर एलिमेंट्स और रेड डिटेलिंग के साथ स्पोर्टी लुक दिया गया है.

रियर सीट में मिलेगा मसाज फीचर

नई स्लाविया में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं. इनमें सबसे खास रियर सीट मसाज फंक्शन है. कंपनी इसे सेगमेंटफर्स्ट फीचर बता रही है. इसके अलावा कार में 360डिग्री कैमरा और आगेपीछे पार्किंग सेंसर के साथ Park Pilot फीचर मिलता है. इससे कार को तंग जगहों पर पार्क करना आसान हो सकता है.

बड़ा डिजिटल कॉकपिट और AI वॉयस असिस्टेंट

टॉप वेरिएंट में 26.03 सेंटीमीटर का डिजिटल कॉकपिट दिया गया है. इसके साथ 25.6 सेंटीमीटर का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto के साथ कनेक्टेड कार फीचर्स भी दिए गए हैं. नई स्लाविया में AIपावर्ड वॉयस असिस्टेंट भी मिलता है. यह Google Cloud के Automotive AI Agent पर बेस्ड है. इसकी मदद से ड्राइवर वॉयस कमांड के जरिए कॉल, म्यूजिक और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स चला सकता है.

सेफ्टी में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड

स्कोडा स्लाविया की 5स्टार Global NCAP सेफ्टी रेटिंग बरकरार है. कार के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं. कंपनी के मुताबिक, कार में 25 से ज्यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. वहीं, टॉप मॉडलों में 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY