रविवार, 1 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
इत्ती सी गलती पर प्रिंसिपल बना हैवान, छात्र को इतना पीटा कि आंखों से उतर आया खून; FIR​ | एकतरफा प्यार में पागल था आरोपी चाचा, Andhra Pradesh Horror में कई चौकाने वाले खुलासे, दादा ने की ये मांग​ | SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं? इस देसी कंपनी पर टूट पड़े ग्राहक, सिर्फ 31 दिनों में 73,338 गाड़ियां बिकीं​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जिस बालकनी से गिरे पति-बेटा, वहीं से छलांग लगाने वाली थी अफसर पत्नी; ऐसे बची जान​

राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पति और बेटे की 23वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर हुई मौत के बाद पत्नी ने भी खुदकुशी करने की कोशिश की. पत्नी भी उसी बालकनी से कूदने जा रही थी, जहां से कुछ घंटे पहले उसके पति और बेटे की गिरकर दर्दनाक मौत हुई […]

राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पति और बेटे की 23वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर हुई मौत के बाद पत्नी ने भी खुदकुशी करने की कोशिश की. पत्नी भी उसी बालकनी से कूदने जा रही थी, जहां से कुछ घंटे पहले उसके पति और बेटे की गिरकर दर्दनाक मौत हुई थी. गनीमत रही कि सोसायटी वासियों ने देख लिया और समय रहते उन्हें बचा लिया गया. इस घटना के बाद महिला का रोरोकर बुरा हाल है.

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले रणदीप और उनकी पत्नी अमृता यहां दिल्ली स्थित केंद्रीय सचिवालय में सेक्शन ऑफिसर थे. वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी की बिल्डिंग में 23वीं मंजिल पर रहते थे. शुक्रवार की सुबह बालकनी में लगा फूल तोड़ने समय रणदीप और उनका बेटा आरव नीचे गिर गए, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

खांटू श्याम जाने वाला था परिवार

पुलिस की पूछताछ में अमृता ने हादसे की पूरी कहानी बताई. कहा कि शुक्रवार को वह पति और बेटे के साथ खांटू श्याम जी जाने वाले थे. इसके लिए उनके पति और बेटा जल्दी उठकर बालकनी में फूल तोड़ रहे थे, तभी सीढ़ी फिसल गई और यह हादसा हो गया. इस घटना के बाद अमृता का रोरोकर बुरा हाल है. वह बार बार बेहोश हो रही हैं और होश में आते ही पति और बेटे को पुकारने लग रही हैं.

खुद भी करने वाली थीं सुसाइड

इसी क्रम में शुक्रवार की शाम अमृता की बेहोशी टूटी तो वह अचानक उठीं और पतिबेटे को आवाज लगाते हुए बालकनी की और दौड़ीं. वह बालकनी से छलांग लगाने ही वाली थी कि वहां मौजूद सोसाइटी के लोगों ने पकड़ लिया. हादसे के बाद उनके घर पहुंचे रिश्तेदार एवं अन्य लोग फिलहाल उन्हें समझाबुझाकर शांत कराए हैं. उधर, सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आज बापबेटे के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY