मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
UP में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसे, प्रयागराज-फतेहपुर में 5 की मौत; गोंडा में एक की जान गई​ | BJP Yuva Morcha: बीजेपी राष्ट्रीय युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित, 7 उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री बनाए, जानें किस राज्य से कौन से नेताओं को मिली जगह, देखें लिस्ट​ | 5 दोस्तों की अधूरी कहानी… किसी को नई नौकरी की खुशी थी, कोई था परिवार का सहारा; एक हादसे ने सबकुछ छीन लिया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

श्रद्धा दुबे की फरारी का पूरा रूट… लखनऊ से कैसे भागी, कहां-कहां बदले ठिकाने और वाहन?​

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 11 दिन बाद आखिरकार नागपुर में पकड़ी गई है. दो दिन पहले 18 अक्टूबर को ही उसने लखनऊ के एक मॉल के बेसमेंट में मीडिया से बात किया था. पुलिस उसे पकड़ने के लिए मॉल पहुंचती भी थी, लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस की […]

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 11 दिन बाद आखिरकार नागपुर में पकड़ी गई है. दो दिन पहले 18 अक्टूबर को ही उसने लखनऊ के एक मॉल के बेसमेंट में मीडिया से बात किया था. पुलिस उसे पकड़ने के लिए मॉल पहुंचती भी थी, लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गई. इसके बाद 16 घंटे लगातार सफर करते हुए नागपुर पहुंची और वहां उसने नया ठिकाना बना लिया. इधर, यूपी एसटीएफ भी उसके पीछा लगी थी और नागपुर पहुंचने के महज कुछ ही घंटे के अंदर उसे दबोच लिया.

आपके मन में सवाल उठ सकता है कि आखिर इतनी जल्दी एसटीएफ की टीम श्रद्धा तक कैसे पहुंची? आइए, हम आपको शुरू से आखिर तक उसके सफर की एकएक डिटेल बताते हैं. साथ में ये भी बताते हैं कि नागपुर में वह कैसे अरेस्ट हुई है. यूपी एसटीएफ चीफ अमिताभ यश के मुताबिक श्रद्धा दुबे ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की पूरी कोशिश की है, हालांकि इसमें वह कामयाब नहीं हो सकी. एसटीएफ ने उसकी तरह से ही सोचते हुए उसे काबू किया है.

कानपुर के रास्ते भागी नागपुर

एसटीएफ चीफ अमिताभ यश के मुताबिक श्रद्धा दुबे लखनऊ में बयान देने के बाद टैक्सी में बैठकर फरार हुई थी. वह टैक्सी से कानपुर पहुंची. इस दौरान उसे पकड़े जाने का भय हुआ तो उसने तत्काल टैक्सी छोड़ दी. फिर थोड़ी देर कानपुर में रूककर उसने दूसरी टैक्सी ली और सीधे नागपुर पहुंच गई. नागपुर पहुंचने के बाद भी वह इस टैक्सी को अपने ठिकाने पर नहीं ले गई. बल्कि नागपुर के बस स्टॉप पर ही उसने टैक्सी छोड़ दिया और वहां से ईरिक्शा लेकर अपने ठिकाने तक गई.

सीसीटीवी खंगालते नागपुर पहुंची पुलिस

एसटीएफ चीफ के मुताबिक श्रद्धा दुबे जब लखनऊ से निकली तो पुलिस को इनपुट मिल गया था. पुलिस को यह खबर हो गई थी कि वह कानपुर की ओर भागी है. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो टैक्सी की डिटेल मिल गई. इसके बाद एसटीएफ टीम टैक्सी का पीछा करते कानपुर पहुंची. फिर वहां कैमरे खंगाले तो पता चला कि उसने दूसरी टैक्सी ली है. इस टैक्सी की डिटेल, टोल नाकों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए पुलिस नागपुर पहुंची थी.

मैन्युअल सर्विलांस से ठिकाने तक पहुंची पुलिस

नागपुर पहुंचने के बाद लिंक टूट जाने से श्रद्धा एसटीएफ की नजरों से ओझल हो गई. जिस टैक्सी का पीछा करते हुए पुलिस नागपुर पहुंची, उससे भी आगे की कोई जानकारी नहीं मिली. ऐसे में पुलिस ने मैन्युअल सर्विलांस की मदद ली. इससे पता चला कि वह नागपुर बस स्टैंड से ईरिक्शा में सवार होकर अपने नए ठिकाने तक गई है. इसके बाद एसटीएफ की टीम ईरिक्शा चालक की मदद से उसके ठिकाने तक पहुंची और लोकल पुलिस की मदद से उसे अरेस्ट किया.

अब आगे क्या?

एसटीएफ चीफ अमिताभ यश के मुताबिक नागपुर में श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के बाद लोकल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है. अब यूपी एसटीएफ की टीम उसे सड़क मार्ग से लेकर लखनऊ आ रही है. उम्मीद है कि बुधवार की सुबह तक टीम लखनऊ पहुंच जाएगी. इसके बाद उसे यहां की लोकल कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शिवा शर्मा हत्याकांड में यदि जरूरी हुआ तो कस्टडी रिमांड पर लेकर उससे आगे की पूछताछ की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY