रविवार, 1 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘मैं बनूंगी जल्लाद…’ साहिल-मुस्कान को फांसी देने के लिए सौरभ की मां भी तैयार, मकान का कराया शुद्धिकरण​ | Ulhas Kamthe Panic Attack: हॉरर फिल्म देखकर चिकन लेग पीस फेम उल्हास कामठे को आया पैनिक अटैक, ‘झाड़ फूंक’ फिल्म डायरेक्टर ने बताया पूरा मामला​ | EPFO: अब वॉट्सऐप पर मिलेंगी पीएफ सेवाएं, ₹1000 तक के पुराने खातों का होगा ऑटोमैटिक सेटलमेंट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पहले बाइक चुराई, फिर छीने गहने… मुरादाबाद में महिलाओं के कुंडल लूटने वाला गिरफ्तार​

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले हो रही चोरी पुलिस के लिए परेशानी बनती जा रही थी. आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से शातिराना तरीके से फरार हो जाते थे.राह चलती महिलाओं के कुंडल और चेन छीनने वाले एक शातिर लुटेरे को पकड़ने के लिए मुरादाबाद पुलिस ने हजारों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज […]

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले हो रही चोरी पुलिस के लिए परेशानी बनती जा रही थी. आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से शातिराना तरीके से फरार हो जाते थे.राह चलती महिलाओं के कुंडल और चेन छीनने वाले एक शातिर लुटेरे को पकड़ने के लिए मुरादाबाद पुलिस ने हजारों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. तकनीकी सर्विलांस और लगातार की गई जांच के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने ब्लाइंड लूट की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए बदमाश की पहचान कटघर थाना क्षेत्र के ताजपुर माफी निवासी मोज्जम के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अलगअलग जनपदों में करीब एक दर्जन संगीन मुकदमे दर्ज हैं.

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले थाना सिविल लाइन क्षेत्र में कपूर कंपनी के पास एक महिला के कुंडल लूटने की वारदात हुई थी. घटना के बाद पुलिस के सामने आरोपी तक पहुंचना बड़ी चुनौती था, क्योंकि शुरुआती जांच में कोई ठोस सुराग नहीं मिला था. इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे हजारों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की.

पुलिस की नजर से ऐसे बचते थे शातिर

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के भागने का रूट मैप मिला. फुटेज से पता चला कि वारदात के बाद वह मुरादाबाद से रामपुर की ओर निकला था. पुलिस और टोल प्लाजा की नजरों से बचने के लिए उसने हाईवे के बजाय गांवों के अंदरूनी रास्तों का इस्तेमाल किया और इन्हीं रास्तों से अपने घर पहुंचा.

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक चोरी की थी. आरोपी ने इस बाइक को घटना से तीन दिन पहले पड़ोसी जिले रामपुर से चुराया था. पूछताछ में सामने आया कि वह पहले वाहन चोरी करता था और फिर चोरी की बाइकों का इस्तेमाल महिलाओं से चेन और कुंडल छीनने जैसी वारदातों में करता था, ताकि बाइक के नंबर के आधार पर उसकी पहचान न हो सके.

पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया कुंडल, एक अवैध तमंचा और नशीला पदार्थ बरामद किया है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है. फिलहाल पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है. एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय अपराधियों को सख्त संदेश मिला है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY