रविवार, 1 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘मैं बनूंगी जल्लाद…’ साहिल-मुस्कान को फांसी देने के लिए सौरभ की मां भी तैयार, मकान का कराया शुद्धिकरण​ | Ulhas Kamthe Panic Attack: हॉरर फिल्म देखकर चिकन लेग पीस फेम उल्हास कामठे को आया पैनिक अटैक, ‘झाड़ फूंक’ फिल्म डायरेक्टर ने बताया पूरा मामला​ | EPFO: अब वॉट्सऐप पर मिलेंगी पीएफ सेवाएं, ₹1000 तक के पुराने खातों का होगा ऑटोमैटिक सेटलमेंट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

इत्ती सी गलती पर प्रिंसिपल बना हैवान, छात्र को इतना पीटा कि आंखों से उतर आया खून; FIR​

राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक स्कूल के प्रिंसिपल ने 8वीं के छात्र की ऐसी पिटाई की, उसकी आंखों में आंशुओं के साथ खून उतर आया. मामला गाजियाबाद में मोदीनगर थाना क्षेत्र का है. छात्र की मां ने इस संबंध में […]

राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक स्कूल के प्रिंसिपल ने 8वीं के छात्र की ऐसी पिटाई की, उसकी आंखों में आंशुओं के साथ खून उतर आया. मामला गाजियाबाद में मोदीनगर थाना क्षेत्र का है. छात्र की मां ने इस संबंध में प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस में नामजद तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित छात्र की मां ने बताया कि उनका बेटा अभिनव 13 साल का है और मोदीनगर के जनता पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 के सेक्शन ए में पढ़ाई करता है. उसके पिता का लगभग 3 वर्ष पहले निधन हो चुका है. ऐसे में वह खुद पास पड़ोस के घरों में काम करके अपने और अपने परिवार का पालन पोषण करती हैं. पीड़ित मां के मुताबिक वह रोजाना काम पर जाने के लिए वह सुबह 8:00 बजे घर से निकल जाती है और रात को लगभग 9:00 बजे वापस लौटती हैं.

होमवर्क के लिए पिटाई

पीड़ित मां के मुताबिक काम की वजह से वह बच्चे का होमवर्क खुद नहीं करा पाती और ना ही देख पाती है. उन्होंने बताया कि उनका बेटा होशियार है और खुद से होमवर्क कर लेता है. कल किसी कारणवस वह अपना होमवर्क नहीं कर पाया था. इसकी वजह से प्रिंसिपल ने स्कूल में जानवरों की तरह उसकी पिटाई की है. प्रिंसिपल की इस हरकत की वजह से उनका बेटा न केवल बुरी तरह जख्मी हो गया है, बल्कि उसकी आंखों से खून भी उतर आया है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोप है कि पिटाई से बच्चे की आंख से खून आ गया और उसके चेहरे पर चोट के गहरे निशान पड़े हुए हैं. बच्चे की मां ने यह भी बताया की पिटाई करने के बाद प्रिंसिपल ने उनके बच्चों के चेहरे पर बर्फ से सिकाई भी की. इस घटना के बाद से उनका बच्चा बेहद डरा और सहमा हुआ है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY