मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Shreyas Iyer का बड़ा बयान: मुश्किल Pitch पर Abhishek Sharma और सूर्यवंशी की पारी अविश्वसनीय​ | ग्रेटर नोएडा: PNB बैंक में 35 करोड़ का घोटाला! FD तोड़कर दूसरे खातों में ट्रांसफर किए पैसे​ | फातिमा सना की जगह अब मुनीबा अली संभालेगी पाकिस्तान की कमान, आईसीसी टूर्नामेंट के लिए हुआ बड़ा बदलाव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जहर है कि प्यार… शिवा शर्मा के चेहरे और सीने पर लिपिस्टिक के निशान में क्यों उलझी पुलिस? श्रद्धा के रिमांड की तैयारी​

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार है. वारदात में श्रद्धा की सहयोगी और उसकी बहन रश्मि के अलावा उसका ड्राइवर दानिश और पूर्व प्रेमी आमिर भी गिरफ्तार है. बावजूद इसके पुलिस वारदात की गुत्थी अब तक नहीं सुलझा पायी है. इसमें नई अड़चन शिवा शर्मा के चेहरे और सीने पर […]

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार है. वारदात में श्रद्धा की सहयोगी और उसकी बहन रश्मि के अलावा उसका ड्राइवर दानिश और पूर्व प्रेमी आमिर भी गिरफ्तार है. बावजूद इसके पुलिस वारदात की गुत्थी अब तक नहीं सुलझा पायी है. इसमें नई अड़चन शिवा शर्मा के चेहरे और सीने पर लिपिस्टिक के निशान के रूप में सामने आए हैं. यह दोनों निशान अलग अलग होठों के हैं. इस लिपिस्टिक में फ्लेवर भी अलगअलग बताया जा रहा है.

यही नहीं, शिवा के हाथ और पैरों पर सिगरेट से दागने के निशान और कमर पर दांत से काटने के निशान भी कुछ अलग ही कहानी बता रहे हैं. इन दोनों पॉइंट पर लखनऊ पुलिस ने श्रद्धा दुबे से पूछताछ की, लेकिन श्रद्धा ने कोई ठोस जवाब देने के बजाय एक ठंडा सा उत्तर दिया. कहा कि इसका जवाब तो अब मेरा वकील ही देगा. ऐसे में पुलिस ने श्रद्धा की बहन रश्मि और ड्राइवर को अलग अलग बैठाकर पूछताछ की. फिर भी कोई खास रिजल्ट नहीं मिला.

शिवा के शरीर पर मिले निशान

मेड के बयान से मिली दिशा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शनिवार को श्रद्धा दुबे की मेड से हुई पूछताछ में जांच को दिशा तो मिली है, लेकिन अभी भी वही सवाल मुंह उठाए खड़े हैं. दरअसल मेड ने कहानी तो पूरी बताई है, लेकिन कहा कि मैंने देखा नहीं केवल सुना है. कहा कि घटना के वक्त वह किचन में थी, जबकि यह पूरा घटनाक्रम बेडरूम में चल रहा था. जहां से उसने श्रद्धा दुबे और उसकी बहन की आवाजें सुनी थी.

वारदात से पहले संबंध बना रहे थे

पुलिस सूत्रों के मुताबिक वारदात से ठीक पहले श्रद्धा शिवा के संबंध बना रही थी. पुलिस की पूछताछ में खुद श्रद्धा ने भी कबूल किया है कि शिवा उसका बंदा था. उसने माना था कि शिवा की सीने पर लिपिस्टिक के निशान उसके खुद के हैं, लेकिन चेहरे पर लिपिस्टिक के निशान संबंध सवाल पर वह चुप्पी साध गई. इसी प्रकार जब पूछा किया गया कि जब इतना ही प्यार था तो सिगरेट से दागा क्यों, उसके प्राइवेट पार्ट पर जख्म क्यों दिया? इस सवाल पर भी श्रद्धा ने कोई जवाब नहीं दिया.

10 दिन की न्यायिक हिरासत में है श्रद्धा

नागपुर से गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पुलिस ने श्रद्धा को कोर्ट में पेश किया था, जहां श्रद्धा दुबे ने जमानत अर्जी लगाई थी. हालांकि कोर्ट ने श्रद्धा की जमानत अर्जी खारिज करते हुए उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश के साथ 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वहीं बाद में गिरफ्तार श्रद्धा के एक्स बॉयफ्रेंड आमिर को भी कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है.

कस्टडी रिमांड की तैयारी में पुलिस

शिवा शर्मा हत्याकांड से जुड़े सवालों में उलझी लखनऊ पुलिस अब श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और दानिश को कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी में है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों को एक साथ रिमांड पर लेने के बजाय अलग अलग रिमांड पर लिया जाएगा. इस दौरान तीनों से पूछताछ की जाएगी और उन्हें क्राइम सीन पर ले जाकर पूरी वारदात को समझने की कोशिश की जाएगी.यदि जरूरी हुआ तो पुलिस जेल में भी इनसे पूछताछ कर सकती है.

जानें क्या है पूरा मामला

लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में श्रद्धा दुबे के चौथी मंजिल स्थित फ्लैट से करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा ने 9 अक्टूबर की रात संदिग्ध परिस्थिति में छलांग लगा दी थी. इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. शिवा शर्मा जब नीचे गिरा था, उस समय उसके शरीर पर अंडरवीयर के अलावा कोई अन्य वस्त्र नहीं था. वहीं उसके शरीर पर नए पुराने घाव और सिगरेट से दागने के ताजे निशान नजर आ रहे थे.

नागपुर से गिरफ्तार हुई थी श्रद्धा

वारदात के बाद श्रद्धा दुबे अपनी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश के साथ फरार हो गई थी. पहले वह नेपाल के रास्ते दुबई भागने की फिराक में थी. इसके लिए वह नेपाल पहुंच भी गई, लेकिन उसके सहयोगियों ने हाथ खींच लिया. आखिर में वह वापस लखनऊ आई और मीडिया को बाइट देकर फिर फरार हो गई. इसके बाद यूपी एसटीएफ ने उसे नागपुर से अरेस्ट किया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY