कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ कथित तौर पर गंभीर घटना सामने आई है. जहां देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने मुंह से काट लिया है. ससुर ने खुद यह आरोप अपनी बहू पर लगाया है. जिसके बाद शुक्रवार देर शाम ससुर ने बहू के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. घटना के बाद परिजन युवक को आननफानन में घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे. यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
जानकारी के अनुसार, सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति शुक्रवार देर शाम थाने पहुंचा. उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बेटे के प्राइवेट पार्ट को उसकी भाभी ने कथित तौर पर मुंह से काट लिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया. परिजन घायल युवक को लेकर तत्काल घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. सीएचसी में डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया.
गंभीर हालत की वजह से मरीज को कानपुर रेफर किया गया
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना को लेकर गांव में भी चर्चा बनी हुई है. फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. घटना की सूचना मिलने के बाद सजेती पुलिस मामले की जांचपड़ताल में जुट गई है.
घटना को लेकर जांच कर रही पुलिस
पुलिस तहरीर में लगाए गए आरोपों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है. मामले में सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि घटना के संबंध में सूचना मिली थी. मामले की गहनता से जांचपड़ताल की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.